सवाई माधोपुर

समाज हित में एकजुटता का संदेश

समाज हित में एकजुटता का संदेश

सवाई माधोपुरMay 02, 2019 / 11:52 am

Vijay Kumar Joliya

sain jayanti 2019

सवाईमाधोपुर.सैन चेतना विकास समिति व नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सैन समाज के आराध्य देव सैन महाराज का 719वां जन्मोत्सव शहर स्थित सैन महाराज की बगीची पर मनाया गया।
समाज के अध्यक्ष निर्मल सैन ने बताया कि जन्मोत्सव में सैन महाराज का अभिषेक, पूजा-अर्चना हुई। लोगों ने उनके जीवन तथा समाज में किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने तथा समाज के विकास व उत्थान के सम्बंध में चर्चा की गई। साथ ही समाज में एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन व विचार गोष्ठी की गई।
महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान चौथमल सैन, सुनील सैन, बृजमोहन सैन, रामदयाल सैन, निक्की सैन आदि मौजूद थे। इसी क्रम में बजरिया में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।

निकाली कलश यात्रा
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में भी सैन जयंती पर कई कार्यक्र मों का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े सत्यनारायण ने बताया कि इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाती हुई नजर आई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कुलदीप, रामकिशन, बनवारी आदि मौजूद थे।

Home / Sawai Madhopur / समाज हित में एकजुटता का संदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.