सवाई माधोपुर

घर की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदने गई थी, मिट्टी का टीला ढहने से दब गई

साथी महिलाओं ने मिट्टी के ढेर से निकाला

सवाई माधोपुरOct 22, 2019 / 09:52 pm

Abhishek ojha

घर की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदने गई थी, मिट्टी का टीला ढहने से दब गई

खण्डार/नायपुर. उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोठ बिहारी की दो जने मिट्टी के टीले के ढहने से मिट्टी में दब गई। इसमें एक युवती व एक महिला गम्भीर घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। ग्राम पंचायत सरपंच पिंकी सैनी ने बताया कि गोठ बिहारी गांव से कुछ महिलाएं पहाड़ से घर की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदने गई।सभी महिलाएं मिट्टी खोद रही थी। तभी अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। इसमें कविता पुत्री हीरा माली, हरबाई पत्नी रामदयाल माली दब गई। मौके पर मौजूद महिलाओं ने गांव में टीला ढहने की खबर कर दी और दबी महिलाओं को निकालने का प्रयास करने लगी। गांव में सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे और महिलाओं को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया। दोनों महिलाएं ही अचेत अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को सीएचसी भर्ती करवाया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.