वार्ड नं.४१ रेलवे कॉलोनी गोपालपुरा में क्षतिग्रस्त सडक़ व कीचड़ भरे रास्ते से लोग परेशान है। वार्ड की स्थिति इतनी बदतर है कि लोगों को जीना मुहाल हो गया है। रेलवे कॉलोनी रास्ते व गलियों में कीचड़ का साम्राज्य है। इस पर लोगों का चलना दुभर हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
वार्ड नं.४१ में कैलीदेवी से हरिराम रैगर के मकान तक रास्ते में कीचड़ फैला है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि नगरपरिषद की अनदेखी से घरों के सामने गंदगी फैली है। घर के बाहर स्वयं कीचड़ हटाना पड़ता है। लेकिन सडक़ नही बनाई जा रही है।
वार्ड में सडक़ के साथ नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे मोहल्लेवासी खासे परेशान है। रोजाना उनको आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में नियमित सफाई नहीं होने से अव्यवस्था का आलम है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है।
रेलवे कॉलोनी में कीचड़ व गंदे पानी से मच्छर पनप रहे है। बारिश व घरों का पानी सडक़ पर जमा है। मच्छर पनपने से लोगों को बीमारियां फैलने का अंदेशा बना है। लोगों से इस बार में कई बार नगरपरिषद से शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी है।