scriptनन्दीश्वरद्वीप विधान मण्डल पूजन में उमड़े श्रद्धालु | Nandishwarvadvanthan Mandal Poojan | Patrika News

नन्दीश्वरद्वीप विधान मण्डल पूजन में उमड़े श्रद्धालु

locationसवाई माधोपुरPublished: Mar 17, 2019 01:22:37 pm

Submitted by:

rakesh verma

नन्दीश्वरद्वीप विधान मण्डल पूजन में उमड़े श्रद्धालु

विधान मण्डल पूजन करती महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर दुर्ग स्थित संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में नन्दीश्वरद्वीप विधान मण्डल पूजन करती महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में मनाए जा रहे आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व के तहत शनिवार को नन्दीश्वरद्वीप विधान मण्डल पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। समाज के प्रवक्ता प्रवीणकुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर रणथम्भौर दुर्ग स्थित संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सर्वार्थसिद्धि नवयुवक मण्डल के सदस्यों द्वारा जिनेन्द्र देव का अभिषेक किया गया। वहीं सर्वार्थसिद्धि महिला मण्डल की कोषाध्यक्ष सपना जैन की ओर से शांतिधारा की गई। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि महिला मण्डल द्वारा मण्डल पर 52 अध्र्य समर्पित किए। विधान पूजन से पूर्व सौभाग्यवती इन्द्राणी की भूमिका निभाते हुए अध्यक्ष सरोज कासलीवाल द्वारा मण्डल पर मुख्य मंगल कलश की स्थापना की गई तथा महामंत्री गुणमाला अजमेरा, निर्मला श्रीमाल, उषा सौगानी व सुनिता पल्लीवाल द्वारा अन्य 4 कलशों की स्थापना विधि-विधानपूर्वक की गई।
वहीं मंगल दीपक की विधिवत स्थापना करने का सौभाग्य मंत्री पुष्पा श्रीमाल व सदस्य मधु छाबड़ा को प्राप्त हुआ। इस दौरान महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद जिनेन्द्र देव की मंगल आरती की गई। इस दौरान सर्वार्थसिद्धि महिला मण्डल की अध्यक्ष सरोज भसावड़ी, उपाध्यक्ष नीमा छाबड़ा, मंत्री विजया बडज़ात्या, कोषाध्यक्ष डिम्पल छाबड़ा आदि मौजूद थे। इस मौके पर शहर स्थित पाŸवनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में ससंघ विराजित आर्यिका चिन्मयमति माताजी ने धर्म चर्चा के दौरान कहा कि धर्म जीवन जीने की कला सिखाता है। ईश्वर के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का भाव रखना चाहिए। जप-तप-पूजा विधान करने से पुण्य बढ़ता है, भविष्य उज्ज्वल बनता है, परिणामों में निर्मलता आती है।
रथयात्रा 20 को
अष्टान्हिका पर्व के दौरान पाŸवनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आर्यिका संघ के सानिध्य में 20 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे शहर स्थित पंचायती मंदिर में नन्दीश्वरद्वीप विधान मण्डल का पूजन कर श्रीजी की रथयात्रा निकाली जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो