सवाई माधोपुर

रेडीमेड शौचालयों को तोडऩे का जताया विरोध

रेडीमेड शौचालयों को तोडऩे का जताया विरोध

सवाई माधोपुरJan 12, 2021 / 08:54 pm

Subhash

सवाईमाधोपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में मांगो के विरोध में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने जाते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

सवाई माधोपुर. भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर रामद्वारे के पास सार्वजनिक रेडीमेड शौचालय को तोडऩे के विरोध में कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
जिला मुख्यालय शहर स्थित रामद्वारे के पास गत दिनों सार्वजनिक शौचालय तोड़े जाने के मामले में अब सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। इसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के मद््देजनर मुख्यालय पर कई वार्डों में अस्थाई सार्वजनिक शौचालय रखवा गए थे। इनमें से एक शौचालय की कीमत करीब 40 हजार रुपए है। हाल ही में नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद बोर्ड के पदाधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वार्ड नंबर 24 में 9 अस्थाई शौचालय ध्वस्त कर दिए थे। इससे राजस्व की हानि हुई, बल्कि केन्द्र सरकार की योजना के तहत खर्च किए गए पैसे का भी सदुपयोग नहीं हुआ। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। वहीं गत दिनों भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा की फेसबुक पर एक पोस्ट पर कुछ लोगो की ओर से गलत टिप्पणी करने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सरकार व कांग्रेस के खिलाफ नारे भी लगाए। इस दौरान आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, विरेन्द्रङ्क्षसह भाया, बजरंगलाल जाट, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, ओमप्रकाश डंगोरिया आदि मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।


Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.