script

पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम

locationसवाई माधोपुरPublished: Apr 18, 2019 08:26:21 pm

गंगापुरसिटी . गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल समस्या बढऩे लगी है। कई दिनों से पानी नहीं आने की समस्या झेल रहे लोगों को गुस्सा अब सडक़ पर उतरने लगा है। समस्या से परेशान बैरवा बस्ती, रैगर बस्ती व हरिजन मोहल्ले की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन बजरिया में गुरुवार सुबह आश्रय स्थल के पास जाम लगा दिया।

gangapurcity news

सूचना पर कोतवाली थाने पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। बाद में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता डी. एल. सैनी के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने पर महिलाओं ने जाम हटाया। महिलाओं ने सुबह करीब साढ़े दस बजे बजरिया में सडक़ पर खाली बर्तनों को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान युवा भी एकत्र हो गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने समझाइश की, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। महिलाओं को कहना था कि उन्हें कई दिनों से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक लाइन में बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है।
दूसरी लाइन से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इसके बाद सहायक अभियंता सैनी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम हटाया। इधर, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल ने बताया कि पेयजल समस्या लम्बे समय से चल रही है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं सहायक अभियंता सैनी ने बताया कि विगत दिनों तेज अंधड़ के कारण विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया था। बुधवार को सप्लाई होनी थी, लेकिन फॉल्ट के कारण नहीं हो सकी।

ट्रेंडिंग वीडियो