scriptगलन व सर्द हवा से ठिठुरे लोग | People choked by melting and cold air | Patrika News

गलन व सर्द हवा से ठिठुरे लोग

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 09, 2021 08:35:44 pm

Submitted by:

Subhash

गलन व सर्द हवा से ठिठुरे लोग

गलन व सर्द हवा से ठिठुरे लोग

सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर एक स्थान पर अलाव तापते लोग।

सवाईमाधोपुर. जिले में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। गलन व सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आने लगा है। सुबह से कोहरा छाने व धूप नहीं निकलने से सर्दी में और इजाफा होता जा रहा है। सुबह कोहरे का असर रहा। सुबह दुध विक्रेता, रोडवेज व निजी बसों में यात्रा करने वाले यात्री, अखबार वितरण करने वाले लोगों को सर्दी से परेशानी हुई।
जिला मुख्यालय पर सुबह से कोहरे व सर्द हवा का असर रहा। इधर, सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। लोग देर से उठे और शाम को भी जल्द ही घर लौट गए। बाजार में दुकाने जल्द बंद होने लगी और सुबह भी दुकानदार देरी से दुकाने खोल रहे है।
दिन व रात का पारा 1.7 डिग्री लुढ़का
सर्दी के तीखे तेवर होने से जिला मुख्यालय पर दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज की। शनिवार को दिन व रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की। जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को घटकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। इसी प्रकार न्यूतनम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था जो घटकर 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।
अलाव का ले रहे सहारा
सर्दी से बचाव के लिए गांव, कस्बे व शहर में लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे है। कोहरे के चलते सुबह लोग अलाप जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। शाम को भी लोगों ने अलाव का सहारा लिया। इससे पहले शुक्रवार देर शाम को भी सर्द हवा चली। इसका असर शनिवार सुबह से दिखाई दिया। सुबह से कोहरे के साथ शीतलहर चली। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो