script

पुख्ता बंदोबस्त के बीच प्रियंका गांधी का काफिला दिल्ली रवाना

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 14, 2022 08:21:48 pm

पुख्ता बंदोबस्त के बीच प्रियंका गांधी का काफिला दिल्ली रवाना

पुख्ता बंदोबस्त के बीच प्रियंका गांधी का काफिला दिल्ली रवाना

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर सर्किल में कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरता प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला।

सवाईमाधोपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार सहित दोपहर को सड़कमार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बीच प्रियंका गांधी का काफिला रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि गत गुरुवार को कॉलेज के विद्यार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों का विरोध किया था और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऐसे में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच को रवाना किया।
जाने का कार्यक्रम भी गोपनीय रखा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने का कार्यक्रम भी गोपनीय रखा था, वहीं शुक्रवार को यहां से जाने का कार्यक्रम भी पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। विद्यार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जाने के कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा। रणथम्भौर रोड स्थित होटल से जिले की सीमा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी नजर आए।
जन्मदिन मनाने रणथम्भौर आई थी प्रियंका
कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिजनों के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रणथंभौर पहुंची थी। उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा व बेटी भी साथ थे। रणथंभौर दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर वन्यजीवों की अठखेलियां देखी। प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम भी हुए। भाजपा के नेताओं ने अलवर प्रकरण को लेकर उनका घेराव करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस मुस्तैदी के चलते नाकामयाब रहे। ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा की दिल्ली वापसी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया।
रणथम्भौर सर्किल पर रोके वाहन
सवाईमाधोपुर.कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रणथम्भौर रोड स्थित होटल से रवाना होने के बाद हम्मीर सर्किल के निकट पहुंचने ही शहर से आ रहे वाहनों को कुछ दूरी पर ही रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों के काफिला को निकलने के बाद अन्य वाहनों को रवाना किया।

ट्रेंडिंग वीडियो