script

वर्षों की मुराद पुरी, महूकलां में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

locationसवाई माधोपुरPublished: Feb 25, 2021 06:03:54 pm

Submitted by:

rakesh verma

वर्षों की मुराद पुरी, महूकलां में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज -विधायक रामकेश मीना के प्रयासों से सीएम की बजट में घोषणा गंगापुरसिटी. विधानसभा में बुधवार को पेश किए गए राज्य के तीसरे बजट में लम्बे समय से बहुप्रतीक्षित महूकलां अंडरब्रिज के इतर सीएम गहलोत ने ओवर ब्रिज की सौगात दी है। विधायक रामकेश मीना के प्रयासों से महूकलां को रेलवे ओवर ब्रिज मिलने पर लोगों ने खासी खुशी जताई है। बता दें कि इसको लेकर लोगों की ओर से कई बार ज्ञापन व विरोध प्रदर्शन किया गया था। साथ ही मुद्दे को लेकर जन आन्दोलन भी चलाया गया।

वर्षों की मुराद पुरी, महूकलां में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

वर्षों की मुराद पुरी, महूकलां में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

वर्षों की मुराद पुरी, महूकलां में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
-विधायक रामकेश मीना के प्रयासों से सीएम की बजट में घोषणा
गंगापुरसिटी. विधानसभा में बुधवार को पेश किए गए राज्य के तीसरे बजट में लम्बे समय से बहुप्रतीक्षित महूकलां अंडरब्रिज के इतर सीएम गहलोत ने ओवर ब्रिज की सौगात दी है। विधायक रामकेश मीना के प्रयासों से महूकलां को रेलवे ओवर ब्रिज मिलने पर लोगों ने खासी खुशी जताई है। बता दें कि इसको लेकर लोगों की ओर से कई बार ज्ञापन व विरोध प्रदर्शन किया गया था। साथ ही मुद्दे को लेकर जन आन्दोलन भी चलाया गया। हालांकि विधायक मीना ने लोगों को पहले भी आश्वस्त किया था। अब उन्होंने प्रदेश की विधानसभा में पेश हुए बजट में आरओबी की घोषणा करवा कर लोगों को सौंगात दी है। महूकलांं समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की परेशानी को देखते हुए ‘पत्रिकाÓ की ओर से भी समय-समय पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए गए थे। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद महुकलां, महूखुर्द, छावा, चकछावा, चूली, चूली की बगीची, खानपुर बड़ौदा, नयागांव, ताजपुर, छावा की बगीची, बंदरपुरा, भगतपुरा, पैमापुरा, गंगाजी की कोठी, दूध की डेयरी, गुर्जर बड़ौदा समेत सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को फायदा मिलेगा। (ब.उ.)
बिछेगा सड़कों का जाल
राज्य के तीसरे बजट में आरओबी के अलावा शहरी व ग्रामीण सड़कों के लिए भी खासा प्रावधान किया गया है। विधायक मीना ने बताया कि विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में करीब 50 किलो मीटर लम्बी नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में 20 किलो मीटर लम्बी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा 5 करोड़ की लागत से मिसिंग ***** सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। पेयजल व्यवस्था का सुदृढ करने के लिए 40 हैण्डपम्प व 10 ट्यूबवैल का देने की घोषणा की गई है। 10 स्कूलों में नवीन संकाय खोले जाएंगे एवं 10 स्कूलों को क्रमोन्नत किया जाएगा। शहर में एक ओर एडीजे कोर्ट खोला जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो