scriptरेडीमेड पर जीएसटी की मार, दीपावली पर बाजार में खरीदारी जोरों पर… | redeemed par jeeesatee kee maar deepaavalee par baajaar mein khareedaa | Patrika News
सवाई माधोपुर

रेडीमेड पर जीएसटी की मार, दीपावली पर बाजार में खरीदारी जोरों पर…

लेटेस्ट जीन्स व शर्ट बने युवाओं की पहली पसंद

सवाई माधोपुरOct 17, 2017 / 06:37 pm

Shubham Mittal

sawaimadhopur

लेटेस्ट जीन्स व शर्ट बने युवाओं की पहली पसंद

सवाईमाधोपुर. दीपावली पर्व पर जीएसटी का असर कपड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि कपड़ों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगने से दीपावली पर ग्राहकों को अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ रही है।



दीपावली त्योहार को लेकर बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की दुकाने सज गई हैं, लेकिन पहले नोटबंदी व अब जीएसटी की मार से कपड़ों के दाम बढ़े है। जीएसटी से बाजार में लगभग सभी वस्तुएं महंगी बिक रही है। इधर, दीपावली त्योहार पर बाजार में रेडिमेड गारर्मेन्टस दुकानों पर ग्राहक जीन्स व शर्ट के दौ सो से पांच रुपए तक अधिक दाम दे रहे है।



ये निर्धारित है दाम
शहर व बजरिया में तीन सौ से लेकर 1500 रुपए तक जीन्स उपलब्ध है। इसी प्रकार शर्ट के दाम भी न्यूनतम तीन सौ से एक हजार रुपए तक है। दुकानदारों ने बताया कि दीपावली पर युवक-युवतियों व बच्चों की पसंद पर जीन्स, शर्ट व टी-शर्ट मंगवाए गए है। विशेषतौर पर युवकों में जोकर जीन्स का क्रेज अधिक है। इस पेन्ट की विशेषता है कि यह ऊपर से नीचे तक रबड़ की है। बाजार में जोकर पेन्ट की कीमत सात से 1200 रुपए तक है।



लेटेस्ट डिजाइनों के खरीद रहे कपड़े
दुकानों में लेटेस्ट डिजाइनों के परिधान सजे हैं। दीपावली नजदीक आते ही ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। दिवाली सीजन में प्रतिष्ठित रेडिमेड गारर्मेन्टस दुकानों पर औसतन सौ से अधिक लोग जीन्स-शर्ट खरीद रहे हैं।



जींस-ट्राउजर व ब्लेजर की मांग
दीपावली पर रेडीमेड कपड़ों में महंगी जींस, ट्राउजर तथा ब्लेजर की सबसे अधिक मांग है। शोरूम पर ब्रांडेड कंपनियों की जींस की तलाश में युवक-युवतियों की आवाजाही लगी है। करीब एक दर्जन प्रख्यात कंपनियों की जींस बाजारों में उपलब्ध है। रेडिमेड बाजार में ग्राहकों की अधिकता जरूर
है, लेकिन लोग पूर्व के वर्षों की अपेक्षा काफी कम खरीदारी कर रहे



लुभा रही डिजाइनर साडिय़ां
शहर में दीपावली पर्व पर 90 प्रतिशत लोग रेडीमेड गारर्मेन्ट खरीद रहे हैं। महिलाएं शगुन साड़ी, अम्बिका साड़ी, बाहुबली साड़ी व डिजाइनर साड़ी में हाफ-आफ पेटन के कलर और डिजाइन वाली साड़ी की मांग कर रही हैं। इन साडिय़ों के सेल बढ़ी है।



ये बोले रेडिमेड वस्त्र विक्रेता
पहले नोटबंदी व अब कपड़े पर पांच प्रतिशत टेक्स से जीन्स-शर्ट महंगे हुए है। पिछले साल के मुकाबले इस बार थोड़ी ग्राहकी कम है।
सुरेश मंगल, रेडिमेड व्यापार मण्डल अध्यक्ष बजरिया पिछले साल आठ लाख का कारोबार हुआ था। इस बार तीन से चार लाख तक ही कारोबार होने की संभावना बनी है।
फारूक हुसैन, कपड़ा व्यापारी, चौथ का बरवाड़ा

Home / Sawai Madhopur / रेडीमेड पर जीएसटी की मार, दीपावली पर बाजार में खरीदारी जोरों पर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो