scriptसत्य की शरण में आए विभीषण | Refugio de la verdad | Patrika News

सत्य की शरण में आए विभीषण

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 16, 2018 12:09:42 pm

Submitted by:

Subhash

www.patrika.com/rajasthan-news

patrika

शहर के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार।

सवाईमाधोपुर. शहर के रामलीला मैदान में सोमवार को रामलीला मंचन में हनुमान ने राम को सीता की विरह वेदना के बारे में बताया। जब विभीषण ने धर्म और नीति की बात की तो रावण ने लात मारकर देश निकाला दे दिया। विभीषण सब कुछ त्याग कर श्री राम की शरण में आ गए। दयालु श्री राम ने विभीषण को लंका का भावी राजा घोषित कर राजतिलक कर दिया। आदेश पाते ही वानर सेना ने सेतु बंध कर दिया। अंगद ने रावण का खूब मान-मर्दन किया। श्री राम ने जैसे ही रामेश्वरम की स्थापना की मैदान श्री राम और महादेव के जयकारों से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष रामजी लाल जोशी तथा महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को लक्ष्मण को शक्ति लगने की लीला होगी।
बहरावण्डा खुर्द. कस्बा स्थित राउमावि परिसर के रामलीला मंच पर नगर रामलीला मण्डल के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सोमवार को श्रीराम केवट मिलन, सीता का गंगा की पूजा करना आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। कथा की शुरुआत बहरावण्डा खुर्द, अल्लापुर, सुखवास से श्री सांवरिया सेठ समिति के करीब 20 पदाधिकारियों ने पूजन कर की। नगर रामलीला मण्डल के सभापति राधेश्याम शास्त्री ने बताया कि केवट के राम, सीता व लक्ष्मण को गंगा पार कराने का मंचन लोगों को खूब लुभाया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल चौधरी, सरपंच रमेश गोयल सहित समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो