सवाई माधोपुर

रोडवेज के थमे पहिए

www.patrika.com/rajasthan-news

सवाई माधोपुरSep 18, 2018 / 04:28 pm

Subhash

सवाईमाधोपुर. हड़ताल के दौरान वर्कशॉप परिसर में खड़ी रोडवेज।

मांगों को लेकर रोडवेजकर्मी रहे हड़ताल पर
सवाईमाधोपुर. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों व संयुक्त मोर्चे की ओर से विभिन्न मांगों को लागू कराने की मांग को लेकर सोमवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे दिनभर रोडवेज के पहिए थमे रहे। सुबह से ही जिले में एक भी रोडवेज का संचालन नहीं हो सका।कर्मचारियों ने सुबह रोडवेज डिपो परिसर व कार्याशाला के मुख्य दरवाजे पर प्रदर्शन कर नारे लगाए। बाद में उन्होंने डिपो प्रबंधक जोगेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि मांगे नहीं मानने तक अनिश्चत कालीन हड़ताल पर रहेंगे। उधर , रोडवेज बसें नहीं होने से बस स्टैण्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

डग्गेमार वाहनों में यात्रा की मजबूरी
रोडवेज की हड़ताल के चलते यात्रियों ने दौसा, लालसोट, चौथकाबरवाड़ा, टोंक, श्योपुर आदि मार्गों पर यात्री दबाव अधिक होने से निजी बसों में पैर रखने को ठोर नहीं था। ऐसे में यात्रियों ने डग्गेमार वाहनों में यात्रा की। इस दौरान वाहन चालकों ने मन माना किराया वसूल किया।

5 लाख का राजस्व नुकसान
डिपो प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में डिपो में 38 बसे संचालित है। बसों के पहिए थमने से पहले दिन डिपो को 5 लाख का राजस्व नुकसान हुआ है।


रोडवेज कर्मियों का धरना जारी
राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी सातवां वेतन आयोग लागू करने, नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, नई बसें खरीदने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने आदि मांगों को लेकर रोडवेज डिपो पर चल रहा धरना सोमवार को जारी रहा। संयोजक राजकुमार जैन ने बताया कि इसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान रामस्वरूप मीणा, मोहम्मद इकबाल व देवीलाल बैरवा आदि मौजूद थे।

चुनाव की रणनीति पर चर्चा
सवाईमाधोपुर. बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को रेलवे संस्थान में हुआ। इसमें आगामी विधान सभा चुनावों व संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजी गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने व संगठन के हित में कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार बैरवा ने किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, प्रेमराज मीणा आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.