अस्पताल में मरीजों से निपटने के लिए सभी तरीके की जांच और दवाओं का माकूल इंतजाम है। मीणा ने बताया कि गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतना जरूरी है। गर्मी के मौसम में भूखे पेट घर से बाहर नहीं निकले। वह सिर पर गमछा रूमाल डाल कर और ज्यादा से ज्यादा पानी के साथ ठंडी चीजों का सेवन करें।
शाम को चली धूलभरी हवा, रात को बूंदाबांदी
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। शनिवार शाम छह बजे बाद करीब आधे घंटे तक धूलभरी हवा चली। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अंधड़ से वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। इससे पहले दिन में गर्म हवा से लोग बेहाल रहे। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।