scriptशाह की सभा को बना रहे ‘शाही’ | Shahi's meeting remained 'Shahi' | Patrika News

शाह की सभा को बना रहे ‘शाही’

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 21, 2018 10:27:21 am

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता इन दिनों कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का कार्य कर रहे हैं। वहीं भीड़ जुटाने का दारोमदार टिकट पाने की कतार में खड़े कार्यकर्ताओं के जिम्मे है। कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा के लिए डौम और पांडाल करीब-करीब तैयार हो गए हैं। इनमें करीब सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन भाजपा इसके उलट इससे ज्यादा भीड़ जुटने का दावा कर रही है।

gangapurcity news

शाह की सभा को बना रहे ‘शाही’

गंगापुरसिटी . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता इन दिनों कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का कार्य कर रहे हैं। वहीं भीड़ जुटाने का दारोमदार टिकट पाने की कतार में खड़े कार्यकर्ताओं के जिम्मे है। कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा के लिए डौम और पांडाल करीब-करीब तैयार हो गए हैं। इनमें करीब सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन भाजपा इसके उलट इससे ज्यादा भीड़ जुटने का दावा कर रही है।

हायर सैकंडरी स्कूल मैदान पर होने वाले शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन और कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता अब गांव-गांव और दर-दर पहुंच रहे हैं और चावल बांटकर सभा में आने का न्योता दे रहे हैंं। पार्टी ने स्कूल मैदान पर साढ़े हजार शक्ति केन्द्र संयोजकों को पूरे संभाग से बुलाया है। यहां शाह इनसे बात करेंगे। इसके बाद वह कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा को संबोधित कर संभाग में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। सभा में भीड़ जुटाने के लिए टिकट चाहने वाले लोग कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसे में उनकी गाडिय़ां गांव-गांव दौड़ती नजर आ रही हैं।

यह है कॉलेज मैदान पर तैयारी


पांडाल प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि कॉलेज मैदान पर ८० गुणा १०० फीट का डोम बनाया है। इसमें ५००-७०० वीआईपी कुर्सी लगेंगी। इन पर भाजपा नेता बैठेंगे। पांडाल के पास ही ५०० चांदनी के पांडाल बनाए गए हैं। इनकी बैठक व्यवस्था करीब सवा लाख है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वीवीआईपी के लिए ३२ गुणा ५० फीट का स्टेज तैयार किया गया है, जो पूर्णतया वातानुकूलित है। स्टेज के पीछे दो सेफ हाउस १५ गुणा १५ के बनाए गए हैं। इनमें से एक शाह के लिए और दूसरा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए होगा। सभा में शरीक होने वाले लोगों के लिए डोम सहित पांडाल में २५० पंखे लगाए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिले।

बन रहे दो हैलीपेड


कॉलेज मैदान पर दो हैलीपेड बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए और दूसरा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए। हालांकि २२ सितम्बर को सीएम की गौरव यात्रा है। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों का दावा है कि वह गौरव यात्रा के लिए बीच कुछ समय निकालकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने आएंगी। इसी लिहाज से उनके हैलीकॉप्टर के लिए हैलीपेड बनाया गया है।

पोस्टर वॉर भी खूब


शीर्ष नेताओं का ध्यान खींचने के लिए टिकट पाने वाले इन दिनों खूब पसीना बहाते देखे जा रहे हैं। यह उनका टिकट पाने से पहले ‘शक्ति प्रदर्शन’ माना जा रहा है। भीड़ जुटाने के लिए साथ शहर भी पोस्टर-बैनरों से रंगा नजर आ रहा है। ऐसे में टिकट की चाह रखने वालों में पोस्टर वॉर नजर आ रहा है। शहर में जगह-जगह टिकट चाहने वालों के पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं।

यह रहेगा यात्रा कार्यक्रम


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह २२ सितम्बर को सुबह १०.३५ बजे जयपुर स्थित एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना हो कर ११.०० बजे गंगापुरसिटी के राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में पहुंचेंगे। इसके बाद ११.२० बजे कार से हायर सैकंडरी स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दोपहर १ बजे हाई स्कूल से रवाना होकर १.२० बजे महाविद्यालय पहुंचेंगे। दोपहर २.२० बजे महाविद्यालय हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो