scriptVIDEO: डोले में बैठकर जल विहार को निकले ठाकुरजी | Sit down in the dock and go to Jal Vihar. | Patrika News

VIDEO: डोले में बैठकर जल विहार को निकले ठाकुरजी

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 20, 2018 08:54:35 pm

Submitted by:

Vijay Kumar Joliya

www.patrika.com/rajasthan-news

sawaimadhopur

शहर के रैगर मोहल्ले में निकाली गई डोलयात्रा।

जिलेभर में धूमधाम से मनाई जलझूलनी एकादशी
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में जलझूलनी एकादशी पर गुरूवार को मंदिरों से डोल यात्राएं निकाली गई। झालर मंजिरों की गूंज व जयकारों के साथ ठाकुरजी की डोलयात्राओं के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और फल व प्रसाद आदि चढ़ाए। साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न मंदिरों से शुरू हुई डोल यात्रा एक साथ रवाना हुई। वे खण्डार तिराहे से भैरव दरवाजे के समीप स्थित गोपाल मंदिर पहुंची।
रास्ते में लोगों ने भगवान के दर्शन कर फल चढ़ाए। शहर हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, खैरदा, पचीपल्या में भी ठाकुरजी को जलविहार कराया। हाउसिंग बोर्ड व आलनपुर की दर्जनों डोलयात्राए भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची, वहां पर लोगों की भीड़ के चलते मेले जैसा माहौल नजर आया। इसी प्रकार बजरिया में शिव मंदिर से डोल यात्रा निकाली गई।
श्रद्धालुओं ने डोलयात्रा के दर्शन कर ठाकुरजी के विमान के परिक्रमा लगाई। शहर में रैगर मौहल्ला स्थित रामदेव मंदिर से डोलयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिला-पुरूष नाचते-गाते शहर के मुख्य बाजार ेसे निकले। इसके बाद गलताजी मंदिर ले जाकर ठाकुरजी को जल विहार कराया गया। इस दौरान वहां भगवान की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने भगवान के दर्शन के बाद उपवास खोला। ठाकुरजी की आरती कर जलविहार कराया गया।
डोल यात्रा निकाल कर कराया जलविहार

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में गुरुवार को जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से डोल यात्राएं निकाली। ठाकुरजी की डोल यात्राओं का श्रद्धालुओं ने दर्शन कर फल चढ़ाए। ठाकुरजी को चौथ माता सरोवर में जलहविहार कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के कलाबाजों ने करतब दिखाए।

हुसैन की याद में निकालेंगे ताजिया, कर्बला में करेंगे सुपुर्द-ए-खाक
चौथ का बरवाड़ा. मातमी धुनों पर शुक्रवार को मोहर्रम मनाया जाएगा। इस अवसर पर मातमी धुनों के बीच ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। ताजिया का जुलूस कस्बे की जामा मस्जिद से रवाना होगा। इसमें अखाड़ा के कलाबाज करतब दिखाएंगे। मोहर्रम कमेटी के सदर मुन्ना काजी ने बताया कि ताजिया का मुख्य कार्यक्रम मानसिंह सर्किल के पास होगा। इसके साथ ही सर्किल पर शरबत की छबीलें लगाई जाएंगी। इसके बाद शाम को कर्बला में ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो