scriptयात्रा से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश | The message of plastic-free India from travel | Patrika News

यात्रा से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 10, 2019 07:29:53 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचायत समिति स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सांसद सुखवीरसिंह जौनापुरिया ने गांधी संकल्प पद यात्रा शुरू की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यात्रा से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश

यात्रा से दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश

गंगापुरसिटी . महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचायत समिति स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सांसद सुखवीरसिंह जौनापुरिया ने गांधी संकल्प पद यात्रा शुरू की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रार्थना सभा के बाद पुरानी अनाज मंडी, व्यापार मंडल हॉस्पिटल, महेश टाकिज रोड एवं सोनी बाबा चौराहा होते हुए यात्रा बजरिया स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंची, जहां अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। यात्रा के दौरान सांसद ने सभी से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान व स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। दुकानदारों की ओर से कई जगह पर सांसद का स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद की यात्रा महूकलां, चूली, सलारपुर स्टैण्ड, शनिदेव मंदिर सलेमपुर, हबीबपुर, उमरी स्टैण्ड से होते हुए अमरगढ़ चौकी पहुंची। इस दौरान सभी जगह सांसद का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया।
इस मौके पर सांसद ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना चाहती है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, मनोज बंसल, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, तलावड़ा अध्यक्ष मदनमोहन सैनी, वजीरपुर अध्यक्ष दामोदर शर्मा, दर्शन गुर्जर, अंजू जाटव, उप सभापति दीपक सिंहल, जमनालाल वैष्णव, सुशील दीक्षित, रामसिंह खटाना, पार्षद जगदीश गुप्ता, वेदप्रकाश, भागचंद कटारिया, अनिल दुबे, पुखराज, आरसी गुर्जर, शांतिस्वरूप महरवाल, महेन्द्र दीक्षित, लाला अमरगढ़ एवं मनोज कुनकटा आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो