श्योपुर से आई थी बसप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह एक यात्री बस श्योपुर (मध्यप्रदेश) से सवाई माधोपुर की ओर आ रही थी। उसी बस के पीछे बालेर से जयपुर जाने वाली यात्रीबस भी आ रही थी। दोनों बसें एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर मे तेज गति से चल रही थी। इस दौरान कुशालीपुरा के आगे श्योपुर-सवाईमाधोपुर बस का अगला एक टायर अचानक से फट गया। जिससे बस डगमगा गई। बस की तेज गति के कारण टायर के चिथड़े उड़ गए। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य बड़ा या छोटा वाहन बस के समीप नहीं चल रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टायर फटने से डगमगाई बस में सभी यात्रियों ने जो हाथ लगा उसे कसकर पकड़ लिया। करीब 150 मीटर की दूरी पर जाकर बस नियंत्रित हुई तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
सैंकड़ो यात्रियों की जान पर बन आतीदोनों बसों के एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में गुरुवार को बस में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में आ सकती थी। एनएच-552 पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का तांता सा रहता है। सभी वाहन तेज गति में चलते हैं। वही सड़क के दोनों ओर पेड़-पौधे, छोटी-बड़ी पुलिया, ऊंची-नीची जगह है। ऐसे में इस दौरान यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो सकती थी। जिसकी वजह से सैकड़ों की जान पर बन जाती। ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रशासन से वाहनों को नियंत्रित गति में चलाने के लिए पाबंद करने की मांग की है।