scriptफिर से पलटा मौसम, सरसों को होगा नुकसान | The weather turns again, mustard will suffer | Patrika News

फिर से पलटा मौसम, सरसों को होगा नुकसान

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 07, 2022 07:48:49 pm

Submitted by:

Subhash

बारिश से दिन-रात का तापमान में आई गिरावट

फिर से पलटा मौसम, सरसों को होगा नुकसान

सवाईमाधोपुर. बजरिया में बारिश का नजारा।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में अब फिर से मौसम ने पलटा खाया है। क्षेत्र के कई हिस्सों में शुक्रवार को मेघ जमकर मेहरबान रहे। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पानी बह निकला।
जिला मुख्यालय पर सुबह से आसमान में बादए छाए रहे। दिनभर धूप-छांव के बाद शाम पांच बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान थोड़ी देर हल्की बारिश हुई लेकिन बाद में गति पकड़ी और झमाझम बारिश हुई। बारिश से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उधर, यकायक शुरू हुई बारिश से वाहन चालक व राहगीरों को भी परेशानी हुई। बारिश से जगह-जगह जलभराव की समस्या रही।
सरसों की बुवाई में होगा नुकसान
इन दिनों बारिश से रबी की फसल सरसों में नुकसान होगा। कृषि विस्तार उपनिदेशक रामराज मीणा ने बताया कि जिन किसानों ने पूर्व में सरसों की बुवाई कर दी है, उनको बारिश से नुकसान होगा। वहीं बारिश से सरसों की बुवाई भी करीब देरी से होगी। हालांकि बारिश से अगेती फसल चना व गेहूं को फायदा होगा। सरसों की बुवाई से सफेदी रोली, चैंपा सहित अन्य रोगों के लगने की आशंका बनी रहेगी।
बारिश से लुढ़का तापमान
मौसम के बदले मिजाज व बारिश से दिन व रात का तापमान लुढ़क गया है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारिश व सर्द हवा से सर्दी का अहसास भी होने लगा है। बारिश का दौरान जारी रहता है, तो आगामी दिनों में तापमान और कम होगा।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो