दुष्कर्म व बढ़ते अपराध पर लगे रोक
सवाईमाधोपुर. भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को जिला कलक्टर के आवास पर ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते दुष्कर्म एवं महिला अपराधों पर रोक लगवाने की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा शर्मा ने बताया कि जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेटियों से इस प्रकार के कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मसार करने वाले हैं। महिला एवं आमजन में भय हो गया है। इस संबंध में महिलाओं ने पीडि़ता से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही परिजनों से भी बात की। इसके बाद जिला कलक्टर से मिलकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस पर जिला कलक्टर ने निष्पक्ष कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। कलक्टर ने बताया कि इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सभापति विमला शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, सावित्री शर्मा, संतोष जैन आदि महिलाएं मौजूद रही।