scriptकलशयात्रा में उमड़ी महिलाएं | Women in Kalaashatra | Patrika News

कलशयात्रा में उमड़ी महिलाएं

locationसवाई माधोपुरPublished: Apr 25, 2019 04:27:40 pm

Submitted by:

rakesh verma

कलशयात्रा में उमड़ी महिलाएं

कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

खैरदा स्थित अशोक नगर में कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. खैरदा अशोक नगर में बुधवार को श्रीमद््भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन महिलाओं ने ज्ञानयज्ञ में 21 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली।
कथावाचक मधुमंगल कथा का वाचन करेंगे। कलश यात्रा राधाकृष्ण मन्दिर से मुख्य बाजार होते हुए कथास्थल पहुंची। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा के बाद गणपति पूजन, देव प्रतिष्ठा, भागवत मंगलाचरण, सुखदेव का जन्म, आगमन बारह अवतार की कथा सुनाई। 30 अप्रेल को तुलसी विवाह के लिए ठाकुर जी की बारात जिला गौतमाश्रम ट्रस्ट सवाई माधोपुर से आएगी।

भागवत कथा शुरू
बौंली. बपूई में बुध वार से श्रीमद् भाग वत कथा शुरू हुई। राधा किशन सोनी ने बताया कि कथा में विजय नंद वृंदा वन के सानिध्य में नृसिंह भगवान के मंदिर से कलश यात्रा निकाली। श्रीमद् भाग वत का नगर परिक्रमा के बाद कथावाचक ने कथा का मानव जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि नि:स्वार्थ सेवा से ही मानव जीवन सफल हो जाता है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो