scriptअमेरिका ने अंतरिक्ष में फेंका था हिरोशिमा से 100 गुणा ज्यादा खतरनाक बम, जानें स्‍पेस के बारे में 10 रोचक बातें | 10 amazing facts about universe | Patrika News

अमेरिका ने अंतरिक्ष में फेंका था हिरोशिमा से 100 गुणा ज्यादा खतरनाक बम, जानें स्‍पेस के बारे में 10 रोचक बातें

Published: Mar 11, 2020 03:01:33 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

अंतरिक्ष में सबसे पहले इंसान नहीं गए थे
अंतरिक्ष पर सबसे पहले एक कुत्ता गया था

10_amazing_facts_about_universe.jpg
नई दिल्ली। इस ब्रह्मांड (Universe) में कई ऐसे राज छिपे हैं जिसे हम जैसे साधारण लोग नहीं जानते। आज हम आपको अंतरिक्ष (Space) से जुड़ी से 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानने के बाद आप भी दंग रह जाएगें।
मस्जिद के सामने कराया न्यूड फोटो शूट, बुरका पहन दिखाए अपने प्राइवेट पार्ट, होगी 3 साल की जेल!

1- अगर आपको लगता है अंतरिक्ष के बारे में हो रही घटनाओं के बारें हमें पिछले कुछ दशकों पहले पता चला है तो आप गलत हैं। आपको बता दें गॅलिलिओ (Galileo) ने आज से 400 साल पहले ही टेलीस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष को देख लिया था।
2- जब आप पानी को गर्म करते हैं तो उसमें ढेरों बुल-बुले दिखाई देते हैं। लेकिन आप पानी को अंतरिक्ष में गर्म करेंगें तो आप को सिर्फ एक ही बुल-बुला दिखाई देगा। जिसका आकार बड़ा होगा।
3- क्या आपको पता है कि अंतरिक्ष पर जाने वाले पहली महिला कौन थी? नहीं पता तो हम आपको बताते हैं। रूस की वलेंटीना तेरेशकोवा पहली महिला थी जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्री की थी।
4- अंतरिक्ष में जाने के लिए अगर तरह के कपड़े पहनने पड़ते हैं, जिसे आसान भाषा में अंतरिक्ष सूट कहते हैं। इस सूट की कीमत लगभग 12 मिलियन डॉलर होती है यानी हमारे 75,24,05,400 रुपये के बराबर। है ना बहुत मंहगा…
5- हमें आसमान हमेशा नीला दिखाई देता है लेकिन जब इसे आप अंतरिक्ष में जा कर देखेंगे तो ये आपको काला दिखाई देगा।

6- आज के युग में अंतरिक्ष में जाना उतना भी कठिन नहीं है लेकिन एक वक्त ये इंसानों के लिए एक सपने जैसा था।जानकारी के लिए बता दें अंतरिक्ष में सबसे पहले इंसान नहीं गए थे। अंतरिक्ष पर सबसे पहले एक कुत्ता गया था।
7- अंतरिक्ष यात्री हमेशा सफेद रंग का विशेष सूट पहने देखा होगा। ये सूट हवा के दबाव को मेन्टेन रखता है। अगर सूट फट गया तो अंतरिक्ष गए इंसान की मौत दम घुटने से नहीं बल्‍कि शरीर के फटने हो जाएगी।
8- अमेरिका बम फेंकने में हुस्ताद है। साल 1963 में अमेरिका ने अंतरिक्ष में एक हाइड्रोजन बम फेंका था जो कि हिरोशिमा में फेंके बम की तुलना में 100 गुणा ज्यादा खतरनाक था।

9- हमारे गोले यानी पृथ्वी पर पूरे दिन में सिर्फ एक बार ही सूर्यास्त और सूर्योदय होता है।लेकिन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्रों दिन भर में 15 बार सूर्यास्त और सूर्योदय होता है।
10- जॉन ग्लेन दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। जब वे वहां गए थे उनकी उम्र 77 साल थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो