scriptधरती के ऊपर दिखाई दिए पांच UFO, अनजानी रौशनी को देख चौंके वैज्ञानिक | 5 UFO Captured In Southern Hemisphere,ISS Cosmonaut Recorded It | Patrika News

धरती के ऊपर दिखाई दिए पांच UFO, अनजानी रौशनी को देख चौंके वैज्ञानिक

Published: Aug 24, 2020 07:34:09 pm

Submitted by:

Soma Roy

Five UFO Seen : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट इवान वैगनर ने इस अनोखी घटना का बनाया वीडियो
वीडियो में पांच अद्भुत रौशनी वाले स्पेसशिप एक साथ चलते हुए आए नजर

ufo1.jpg

Five UFO Seen

नई दिल्ली। दुनिया में एलियंस का वजूद है या नहीं इस पर शुरू से ही सवाल उठते रहें हैं। इसी बीच धरती के ऊपर दिखे पांच एलियन स्पेस शिप ने सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट इवान वैगनर ने धरती के दक्षिणी गोलार्द्ध के ऊपर 5 UFO एक साथ देखें। आसमान में यूं रंग—बिरंगी रौशनी देख वैज्ञानिकों के होश उड़ गए। ये नजारा उन्हें चंद सेकेंड के लिए दिखाई दिया।
यूएफओ के देखे जाने का वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो आईएसएस के इवान वैगनर ने बनाया था। जब ये अदृश्य स्पेस शिप अटांर्कटिका के ऊपर से गुजर रहा था, तब इवान ने इसका टाइमलैप्स वीडियो बनाया था। उसी समय अरोरा ऑस्ट्रेलिस (साउर्दन लाइट्स) में पांच अनजानी रोशनी दिखाई दी थी। बताया जाता है कि पहले दो, फिर तीन, फिर चार इसके बाद पांचों एक साथ चलती हुई दिखाई दीं और थोड़ी देर बाद अपने आप गायब हो गईं।
इवान ने इस सिलसिले में एक ट्वीट भी किया। उन्होंने बताया कि ये पांच उड़ती हुई वस्तुएं 9 से 12 सेकंड तक एक साथ थीं। उसके बाद ये अलग-अलग हो गई। टाइमलैप्स वीडियो को अगर सामान्य वीडियो में बदलेंगे तो ये पांचों करीब 52 सेकंड तक नजर आईं। इसके बाद ये सब लापता हो गईं। इतना ही नहीं दो स्पेस शिप अलग-अलग जगहों से वापस दिखाई दीं। अब इवान वैगनर के वीडियो को जांच के लिए रूसी वैज्ञानिकों के पास भेजा गया है। इस अनोखी घटना के बारे में रूसी स्पेस एजेंसी के प्रवक्ता व्लादिमीर यूस्तीमेंको ने वीडियो को अद्भुत बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नजारा काफी दुलर्भ है। इस वीडियो की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो