scriptबीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त | 600 plant species have become extinct in the last 250 years | Patrika News

बीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2019 08:46:02 pm

Submitted by:

Mohmad Imran

इतना ही नहीं इसके लगभग दोगुनी संख्या में पक्षी, स्तनधारी और जलचर जीवों की प्रजातियां भी विलुप्त हो गईं

बीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त

बीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त

जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते बीहते 250 सालों में पृथ्वी पर पाई जाने वाली करीब 600 प्रकार की वनस्पति और पेड़-पौधों की प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं। इतना ही इसी दौरान पक्षियों, स्तनधारियों और जलचरीय जीवों की भी इस संख्या से दोगुनी आबादी विलुप्त हो चुकी हैं। नेचर, इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में हाल ही प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि दुनिया भर में 571 प्रकार के पौधों की प्रजातियां जंगलों से लुप्त हो गई हैं। इन पौधों के विलुप्त होने की यह दर मानव हस्तक्षेप के बिना भी 500 गुना अधिक तेजी से घटित हो रही है। शोधकर्ताओं ने कहा कि विलुप्त होने की सामान्य दर की तुलना में जीव-जंतुओं की विलुप्ति कम से कम 1000 गुना तेजी से हो रही है। हालांकि शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पौधों के विलुप्त होने की इस दर को अब भी कम करके आंका गया है।
बीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त
रॉयल बॉटैनिकल गार्डन, केव और स्टॉकहोम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने एक वैश्विक अवलोकन कर इस तेजी से विलुप्त हो रही प्रजातियों के बारे में पता लगाया है। अनुसंधान दुनिया पर मनुष्यों के प्रभाव के बारे में गंभीर अध्ययन की एक बानगी भर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि महाद्वीपों, उष्णकटिबंधीय एवं भूमध्य क्षेत्रों में जहां मानव आबादी ज्यादा है वहां इन पौधों और जीव-जंतुओं के नष्ट होने की दर सर्वाधिक थी। अध्ययन में कहा गया है कि पौधों के विलुप्त होने की दर में वृद्धि एक छोटे भौगोलिक क्षेत्र में स्थित प्रजातियों के प्राकृतिक आवास को पहुंची हानि हो सकती है। आइए जानते हैं कि शोधकर्ताओं ने और क्या-क्या कहा रिपोर्ट में:
बीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त
-1000 गुना तेज है जीव-जंतुओं की दर विलुप्त होने की
-571 प्रकार के पेड़-पौधों की प्रजातियां विलुप्त
-500 गुना ज्यादा तेज है विलुप्त होने की यह दर
-430 प्रजातियों को वैज्ञानिकों ने पुन: खोजा था
-250 सालों में 1 हजार से ज्यादा जीव-जंतुओं की प्रजातियां भी लुप्त
-90 फीसदी पर हमेशा के लिए विलुप्त होने का खतरा इनमें से
-80 लाख प्रजातियां मौजूद हैं पृथ्वी पर जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की
-10 लाख पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा इनमें से
-01 करोड़ साल में विलुप्त होने की यह वैश्विक दर सैकड़ों गुना अधिक है
बीते 250 सालों में 600 पौधों की प्रजातियां पृथ्वी से हो गईं लुप्त
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो