scriptनासा की बेवसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने देखा Solar Eclipse | Around 9 billion people watched solar eclipse on NASA website | Patrika News

नासा की बेवसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने देखा Solar Eclipse

Published: Aug 28, 2017 04:54:00 pm

अमरीका में अगला Solar Eclipse  वर्ष 2024 में पड़ेगा।

Solar Eclipse

Solar Eclipse

वॉशिंगटन। नासा के अधिकारियों ने दावा किया है कि साल के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण को नासा की बेवसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखा है। अमरीकी स्पेस एजेंसी के मुताबिक, 21 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण पड़ा, जिसके लिए नासा ने ऑनलाइन सूर्यग्रहण देखने की सुविधा नासा की बेवसाइट पर दी थी।
माना जा रहा है कि इंटरनेट की दुनिया में ऑनलाइन सूर्यग्रहण जैसा कोई इवेंट पहले नहीं हुआ है, जहां इतने सारे लोग एक मौके पर एकजुट हुए हों। नासा के मुताबिक, 4 करोड़ लोगों ने नासा की ब्रॉडकास्टिंग बेवसाइट पर सूर्यग्रहण देखा है, साथ ही अन्य प्लेटफार्म पर भी। फेसबुक पर 2.70 करोड़ लोगों ने सूर्यग्रहण से पहले और बाद में लाइव देखा है। साथ ही 1.21 करोड़ लोग नासा की बेवसाइट पर दर्ज किए गए। अमरीका में अगला सूर्यग्रहण वर्ष 2024 में पड़ेगा।
चलाएं अपना ऑनलाइन क्लासरूम
क्या आप अच्छे शिक्षक या प्रशिक्षक हैं? क्या आप अपने ज्ञान का फायदा दूसरों तक पहुंचाना चाहते हैं? क्या ज्ञान से पैसा भी कमाना चाहते हैं? यदि इन सवालों का जवाब हां है, तो आपको ऑनलाइन क्लासरूम को जरूर आजमाना चाहिए। इंटरनेट पर ऐसे कई क्लासरूम प्लेटफॉम्र्स हैं, जो आपको न सिर्फ ऐसी सुविधा मुफ्त में देते हैं, बल्कि ज्ञान को दुनियाभर के कोने-कोने में पहुंचाने में भी मदद करते हैं।
गूगल क्लासरूम
इसके लिए गूगल की क्लासरूम वेबसाइट पर जाना होगा। आप https://goo.gl/ JZBnLB वेबपेज को ओपन करें और लॉगइन करें। इसके बाद आपको क्लासरूम मिलेगा, जिसमें पसंद के टॉपिक की सामग्री अपलोड कर सकते हैं। यह सामग्री आपके गूगल डï्राइव पर अपलोड होती है। स्टूडेंट्स को इनवाइट लिंक के जरिए या फिर कोड के माध्यम से जोड़ सकते हैं। उन्हें असाइनमेंट दे सकते हैं, वापस करने पर उन्हें चेक कर ग्रेडिंग भी दे सकते हैं।
ईजीक्लास
यह वेबसाइट भी आपके लिए ऑनलाइन क्लासरूम उपलब्ध करवाती है। इसे https://goo.gl/99Ucwx वेबपते पर खोजा जा सकता है। इसमें असाइनमेंट, क्विज, एग्जाम लिए जा सकते हैं और उनकी प्रॉपर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सकती है।
एलिआडेमी
इस क्लासरूम के लिए https://goo.gl/ tBw1um पर जाना होगा। यहां आप अपनी पसंद का कोर्स तैयार कर सकते हैं और उसे ज्वॉइन करने के लिए अपने हिसाब से फीस भी तय कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो