विज्ञान और टेक्नोलॉजी

चश्मे से आभासी दुनिया देख उसे सच समझ बैठी कटलफिश

आपको जानकर हैरानी होगी कि कटलफिश भी 3डी फिल्में देखने की क्षमता रखती हैं। इतना ही वे उन पर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी करती हैं जैसे वे अपने शिकार की तरह दिखने वाले किसी असली जीव को समुद्र में देखकर करती हैं।

जयपुरJan 27, 2020 / 04:40 pm

Mohmad Imran

चश्मे से आभासी दुनिया देख उसे सच समझ बैठी कटलफिश

वैज्ञानिकों ने इस अनोखे प्रयोग में यह भी जाना कि जब समुद्र की गहराई की बात आती है तो वे गहराई में अंधेरे के बावजूद अविश्वसनीय रूप से कुशल नेतृत्व कर सकती हैं। साइंस एडवांस में प्रकाशित एक अध्यययन के अनुसार ट्रेवर वार्डिल, मिनेसोटा विश्वविद्यालय में पारिस्थितिकी, विकास और व्यवहार के सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक ने बताया कि उन्होंने कटलफिश की त्वचा पर super glue लगाया और उससे एक लाल और एक नीले रंग के फिल्टर्ड लेंस वाला 3डी चश्मा लगा दिया। इसके बाद कटलफिश के टैंक के सामने एक स्क्रीन पर शोधकर्ताओं ने झींगा मछली का वीडियो चलाया जो इस प्रजाति की मछलियों का पसंदीदा भोजन होता है।
चश्मा पहन फिल्म को समझा असली
स्क्रीन पर झींगा मछली को देखकर कटलफिश ने ठीक वैसी ही प्रतिक्रिया की जैसी वे अपने प्राकृतिक समुद्री पर्यावास में शिकार के दौरान करती हैं। दरअसल कटलफिश की आंखे कैमरे की तरह होती हैं जिनमें कॉर्निया, लेंस, आइरिस और रेटिना होते हैं। उनके पास स्टेरोपॉपिस का उपयोग करने की भी क्षमता होती है। इसका अर्थ है कि वे पानी के अंदर अपने और शिकार के बीच की दूरी का अनुमान लगा सकते हैं क्योंकि उनका दिमाग दोनों आंखों से आने वाले संकेतों के बीच अंतर पहचान सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि मनुष्यों की तरहए कटलफिश का दिमाग एक ही बार में दोनों आंखों से आने वाली सूचनाओं का उपयोग करके दूरी की गणना कर सकता है।

Home / Science & Technology / चश्मे से आभासी दुनिया देख उसे सच समझ बैठी कटलफिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.