scriptअमर है आठ पैरों वाला जल रीछ | eight leg water bear alive till the sun death | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

अमर है आठ पैरों वाला जल रीछ

ऑॅक्सफोर्ड व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि टार्डिग्रेड (जल रीछ) एक ऐसा जीव है, जो सूर्य के खत्म होने तक धरती पर बना रहेगा। 

Jul 19, 2017 / 12:51 pm

Dhirendra

eight leg water bear alive till the sun death

eight leg water bear alive till the sun death

अभी तक सबसे ज्यादा जीवट माने जाने वाले कॉकरोच से भी अधिक परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में सक्षम है यह जीव। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि इंसानों की तुलना में कम से कम 10 अरब साल अधिक इसका अस्तित्व रहेगा। 



बिना भोजन-पानी के रह सकता है जीवित 
साइंटिफिक रिपोट्र्स जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जल रीछ का जीवन एक बार शुरू होने के बाद उसे नष्ट करना कठिन है। ६० वर्ष तक जीने वाला यह जीव बिना भोजन-पानी के भी 30 वर्ष तक जीवित रह सकता है। यह गहरे समुद्र में भी रह सकता है और 150 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी। यहां तक कि अंतरिक्ष के निर्वात तक में यह सर्वाइव करने में सक्षम है। इस जीव पर किया गया शोध अन्य ग्रहों पर भी जीवन की संभावना जगा देता है। 

Home / Science & Technology / अमर है आठ पैरों वाला जल रीछ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो