script

टोक्यो ओलंपिक्स में हाईटेक स्कूटर्स ले जाएंगे वहां, आप जाना चाहें जहां

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2021 11:14:18 am

Submitted by:

Mohmad Imran

रॉडेम का पहली बार इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर के रूप में किया गया था। इसे जॉयस्टिक की मदद से नियंत्रित करते हैं।

टोक्यो ओलंपिक्स में हाईटेक स्कूटर्स ले जाएंगे वहां, आप जाना चाहें जहां

टोक्यो ओलंपिक्स में हाईटेक स्कूटर्स ले जाएंगे वहां, आप जाना चाहें जहां

पर्यटन को बढ़ावा देने और इस साल जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) को देखते हुए जापान नित नए प्रयोग कर रहा है। हाल ही जापानी ऑटोमोबाइल कंपनियों के एक समूह ने राजधानी टोक्यो में उच्च तकनीक वाले स्कूटर ‘रोडेम’ का ट्रायल शुरू किया है। यह स्कूटर पर्यटकों को टोक्यो के अलग-अलग क्षेत्रों में निशुल्क सैर कराएगा।
टोक्यो ओलंपिक्स में हाईटेक स्कूटर्स ले जाएंगे वहां, आप जाना चाहें जहां
एकल सवारी वाला यह स्कूटर एक टैबलेट उपकरण से लैस है जो चालक को सैर करते-करते आसपास मौजूद रेस्टोरेंट्स, दुकानों और अन्य खास जगहों की जानकारी भी उपलब्ध करवाएगा। फिलहाल परीक्षण के लिए तीन स्कूटरों का उपयोग किया जा रहा है। ये सप्ताह में दो दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं।
टोक्यो ओलंपिक्स में हाईटेक स्कूटर्स ले जाएंगे वहां, आप जाना चाहें जहां

क्या है खासियत
रॉडेम 6 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकते हैं। कंपनी के ‘हिस्ट्री एक्सपीरिएंस ट्यूर’ के तहत टैबलेट पर ऑग्मेंटेड रियलिटी तकनीक से स्मारकों की जानकारी भी ले सकते हैं।गौरतलब है की बीते साल गर्मियों में होने वाले ओलिम्पिक्स खेलों को कोरोना महामारी के चलते ताल दिया गया था। अब कोरोना की दूसरी लहर के बाद 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ओलंपिक्स का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जापान ने अपनी साड़ी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। इस आयोजन पर जापान को 11.42 ख़राब रूपये (USD 15.4 billion) से ज़्यादा खर्च करने पड़े हैं। इस बजट में 2.07 ख़रब रूपये का अतिरिक्त खर्च तो सिर्फ आयोजन को 2020 में नहीं करवाने से हुए विलम्ब के कारण बीते एक साल में बढ़ गया है।

टोक्यो ओलंपिक्स में हाईटेक स्कूटर्स ले जाएंगे वहां, आप जाना चाहें जहां

ट्रेंडिंग वीडियो