scriptतो इस वजह से कॉकरोच पर नहीं हो रहा कीटनाशक का असर, वजह जान चौंक जाएंगे आप | Insecticide sprays are ineffective on Cockroaches, scientist research | Patrika News

तो इस वजह से कॉकरोच पर नहीं हो रहा कीटनाशक का असर, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Published: Jul 12, 2019 05:46:09 pm

Submitted by:

Soma Roy

Cockroach spray : कॉकरोच पर कीटनाशकों का असर न होने को लेकर अमरीका के वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च
कॉकरोचों ने अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर ली है

cockroach

तो इस वजह से कॉकरोच पर नहीं हो रहा कीटनाशक का असर, वजह जान चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। अक्सर हमारे घरों में हमें कॉकरोच दिख जाते हैं। कई लोगों को इनसे डर लगता है, तो वहीं ये बीमारियों की जड़ भी होते हैं। ऐसे में इनके खात्मे के लिए लोग तरह-तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आपको पता है आजकल कॉकरोचों पर इन केमिकल्स का जल्दी असर नहीं होता है। इसकी वजह इनकी इम्यूनिटी का बढ़ना है।
अमरीका के परड्यू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अध्ययन में पाया गया कि कॉकरोचों में कीटनाशकों का असर कम होने लगा है। क्योंकि उन्होंने अपनी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा ली है। वैज्ञानिकों ने कॉकरोच भगाने वाले अलग-अलग कीटनाशकों पर प्रयोग किया है। इसमें उन्होंने पाया कि कीटनाशकों में मौजूद केमिकल्स के कॉकरोच अब आदि हो गए हैं।
वैज्ञानिक डी.गोंढलेकर ने बताया कि इस रिसर्च में सबसे हैरान करने वाली बात पाई गई वो है अगली पीढ़ी के कॉकरोचों का ज्यादा शक्तिशाली पैदा होना। उनके अनुसार कॉकरोच अपने जीन्स में बदलाव कर रहे हैं, जिससे इनके बच्चों पर पहले की तकनीक से बने कीटनाशकों का असर नहीं होता है।
spray
गोंढलेकर के मुताबिक कॉकरोच का मल एलर्जी पैदा करने वाला होता है। इसकी वजह से अस्थमा का अटैक हो सकता है। साथ ही सांस से संबंधित अन्य बीमारियां हो सकती हैं। ये कीड़े ज्यादातर किचन की सतह, शेल्फ या स्टोव पर रहना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां वो अपना बैक्टीरिया आसानी से छोड़ सकते हैं। इन बैक्टीरिया का खाने से संपर्क होने पर व्यक्ति को डायरिया समेत पेट की अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो