scriptअनोखा आविष्कार : 11 साल से ज्यादा चलेगा एलईडी बल्ब, ऑस्ट्रेलिया से मिला अनुदान और पेटेंट | LED bulb will last more than 11 years | Patrika News

अनोखा आविष्कार : 11 साल से ज्यादा चलेगा एलईडी बल्ब, ऑस्ट्रेलिया से मिला अनुदान और पेटेंट

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2021 12:36:05 pm

– नांदेड के साप्ती गांव के अभिजीत का आविष्कार
– बल्ब के लिए अभिजीत को ऑस्ट्रेलिया से मिला अनुदान और पेटेंट।

अनोखा आविष्कार : 11 साल से ज्यादा चलेगा एलईडी बल्ब, ऑस्ट्रेलिया से मिला अनुदान और पेटेंट

अनोखा आविष्कार : 11 साल से ज्यादा चलेगा एलईडी बल्ब, ऑस्ट्रेलिया से मिला अनुदान और पेटेंट

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड जिले की हदगांव तहसील के स्मार्ट विलेज साप्ती निवासी अभिजीत ने एक लाख घंटे तक चलने में सक्षम व्हाइट एलईडी बल्ब बनाया है। खास मैटेरियल से बने बल्ब के बारे में दावा है कि यह 4,166 दिन यानी 11 साल से भी ज्यादा समय तक चलेगा। मौजूदा सीएफएल बल्ब के मुकाबले यह बिजली खर्च में पांच गुना किफायती है। यह एलईडी बल्ब कम बिजली के खर्च में ज्यादा रोशनी देता है। इस बल्ब के लिए अभिजीत को ऑस्ट्रेलिया से न सिर्फ पेटेंट बल्कि अनुदान भी मिला है।

अब तक सात पेटेंट किए हासिल –
अभिजीत ने बताया कि व्हाइट एलईडी बल्ब बनाने के लिए खास मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है। इसका विकास उन्होंने खुद किया है। उनका बल्ब बाजार में उपलब्ध अन्य एलईडी के मुकाबले सस्ता और ज्यादा टिकाऊ होगा। अभिजीत को अब तक सात पेटेंट मिल चुके हैं। बीते डेढ़ साल में अभिजीत के 17 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो