scriptइन तरीकों से अंतरिक्ष को समझ सकते हैं बेहतर तरीके से | Lets understand Universe in a playful way | Patrika News

इन तरीकों से अंतरिक्ष को समझ सकते हैं बेहतर तरीके से

Published: Jul 04, 2017 05:59:00 pm

हो सकता है कि आप एस्ट्रोनॉमी में कॅरियर बनाना चाहते हों या फिर बतौर हॉबी इसमें रुचि लेते हो

Universe

Universe

गूगल स्काई मैप
स्काई मैप एक रियलिटी एप्लीकेशन है, जो जीपीएस का इस्तेमाल कर आपकी वर्तमान लोकेशन की गणना करती है और आपकी डिवाइस की स्क्रीन पर कई तारों, तारामंडलों और दूसरे बड़े खगोलीय पिंडों को दर्शाती है। आप अपने एंड्रायड डिवाइस को चारों ओर घुमाकर अलग-अलग तारों की स्थिति देख सकते हैं। आप एप्लीकेशन की मदद से तारामंडलों और सितारों को खोज भी सकते हैं। यह एक फ्री एप्लीकेशन है। इसे इस्तेमाल और डाउनलोड करना करना आसान है। यह काफी मशहूर है। पूरी दुनिया में अंतरिक्ष को समझने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

स्टार वार्स प्लेनेटेरियम

स्टार वार्स मूवीज के डेथस्टार की तर्ज पर यह कॉम्पेक्ट टेबलटॉप प्लेनेटेरियम बनाया गया है। इससे आप पृथ्वी के रात के आसमान और स्टार वार्स गैलेक्सी को देख सकते हैं। इसे आप 3 ट्रिपल ए बैटरियों की मदद से चला सकते हैं। इसमें एक इन्फोर्मेटिव लर्निंग गाइड भी है, ताकि आप विभिन्न ग्रहों और सोलर सिस्टम्स को पहचान सकें। ग्रहों को समझने के इच्छुक लोग इसे ले सकते हैं। इसे आप वेबसाइट www.thinkgeek.com से ले सकते हैं।

स्काईओआरबी फोर आईपैड

इस एप्लीकेशन की मदद से आप 3डी स्काई रेंडरिंग और 3डी प्लेनेटेरियम व्यू देख सकते हैं। इसमें सर्च इंजन, सन क्लॉक, मौसम पूर्वानुमान और डिजीटल कंपास जैसी सुविधा भी मौजूद हैं।

स्काई वॉचर नेक्स स्टार
नेक्स स्टार 60 एसएलटी के मजबूत डाटाबेस की मदद से आप खगोलीय पिंडों को खोज सकते हैं। इसे जमीनी व्यू के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से एस्ट्रोनॉमी को समझे में बड़ी मदद मिल सकती है।

कैमरा एडप्टर
इससे आप टेलीस्कोप आईपीस के साथ एक कैमरा अटैच कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होता है। इससे मल्टीपल तस्वीरें भी ली जा सकती हैं। इसे वेबसाइट 222.ह्लद्गद्भह्म्ड्डद्भ. ष्शद्व से ले सकते हैं।

स्टेलेरियम फोर आईफोन/आईपैड

इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने आईपैड पर ग्रहों को उनके उपग्रहों के साथ असली आकाशगंगा में देख सकते हैं। अगर आप अपना टैबलेट 360 डिग्री के एंगल में घुमाते हैं, तो आप अलग-अलग तारामंडलों का प्लेसमेंट देख सकते हैं। खास बात है कि इसकी मदद से आपको जूम इन और आउट की सुविधा भी मिलती है और साफतौर पर 3 डी स्काई देख सकते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद से आप ग्रहों और उपग्रहों की मजेदार दुनिया की सैर कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना भी ज्यादा कठिन नहीं है।

स्टार थिएटर प्रो
इस प्लेनेटेरियम में एक एडजेस्टेबल फोकस और एलईडी लाइट सोर्स है। इससे आपके कमरे में पूरी गैलेक्सी आ सकती है। डिवाइस के प्लेसमेंट के अनुसार प्रोजेक्शन एंगल को एजडस्ट किया जा सकता है। इसमें मोटराइज्ड इमेज रोटेशन होती है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं।

एक्सोप्लेनेट फोर आईपैड
इस एप में सभी ग्रहों की 3डी पोजीशन देख सकते हैं। साथ ही इस एप्लीकेशन में सभी खोजे गए ग्रहों का नियमित अपडेट डाटाबेस मौजूद है।

प्लेनेट्स फोर आईपैड
प्लेनेट्स एप्लीकेशन आपको 2डी या 3डी में सौरमंडल का व्यू पेश करती है। 2डी व्यू आपको ग्रहों को सपाट रूप से दिखाता है, वहीं 3डी व्यू की मदद से आप प्लेनेटेरियम की तरह ग्रहों को घूमते हुए देख सकते हैं। यह आपको बताता है कि आपकी लोकेशन के हिसाब से कब ग्रह दिखाई देंगे। यह काफी मजेदार एप्लीकेशन है।

लेजर पॉड
लेजर पॉड आपको अंतरिक्ष की नई दुनिया में ले जाता है, जहां आप ग्रह, उपग्रह और खगोलीय पिंडों के बारे में बारीकी से समझ सकते हैं। इसमें आप लेजर और एलईडी की मदद से रंगीन इमेज बना सकते हैं। यह गैलेक्सी और सुपरनोवा की दो स्टाइल में आता है। यह सितारों का सटीक रिप्रजेंटेशन होने की बजाय बदलते पैटर्न और रंगों के कारण मॉडर्न डे लावा लैंप के रूप में जाना जाता है। आप इसे www.thinkgeek.com से ले सकते हैं।




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो