script

देश की सबसे युवा जीवाश्म विज्ञानी हैं अस्वथा बीजू

locationजयपुरPublished: Sep 01, 2020 01:43:17 pm

Submitted by:

Mohmad Imran

विकीपीडिया में जीवाश्मों की तस्वीरें देखकर उन्हें जीवाश्म खोजने की धुन सवार हो गई

देश की सबसे युवा जीवाश्म विज्ञानी हैं अस्वथा बीजू

देश की सबसे युवा जीवाश्म विज्ञानी हैं अस्वथा बीजू

आमतौर पर यह माना जाता है कि महिलाएं और लड़कियां विज्ञान के क्षेत्र में आना पसंद नहीं करतीं। लेकिन जब भी वे ऐसा करती हैं तो विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अलग छाप छोड़ देती हैं। कुछ ऐसा ही किया है 13 साल की अस्वथा बीजू ने। वे देश की सबसे युवा जीवाश्म विज्ञानी हैं। एक साल में ही उन्होंने 114 से ज्यादा जीवाश्म खोज निकाले हैं। उनके पास जितने जीवाश्म के नमूने हें उनसे वे एक छोटा संग्रहायलय शुरू कर सकती हैं।
देश की सबसे युवा जीवाश्म विज्ञानी हैं अस्वथा बीजू

खुद का डिजिटल म्यूजियम भी
इतना ही नहीं उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही इन जीवाश्मों के लिए एक डिजिटल म्यूजियम भी शुरू किया है जहां वे अपने खोजे हुए जीवाश्मों के आकार, नाम, खोज वाली जगह और जीवाश्म की उम्र, कालखंड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देती हैं। उनके फेसबुक पेज पर इन फॉसिल्स के बारे में जानने के बाद अब बहुत से लोगों ने अपने आस-पास जीवाश्म ढूंढने और उन्हें संग्रह करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं लोग उनसे जीवाश्म खोजने और उसकी पहचान करने के बारे में जानकारी भी मांगते हैं। इन सब बातोंका जवाब देने के लिए उन्होंने लॉकडाउन में यह डिजिटल म्यूजियम शुरू किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो