script

447 करोड़ साल पहले पृथ्वी का ही हिस्सा था चंद्रमा, जानिए कैसे हुआ अलग

Published: Apr 18, 2015 10:59:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

नासा के मुताबिक पृथ्वी का ही हिस्सा था चंद्रमा और यह दूसरे ग्रह से टक्कर होने पर बना है

Moon was a part of Earth

Moon was a part of Earth

न्यूयॉर्क। क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा करोड़ों सालों पहले पृथ्वी और उसके जैसे दूसरे ग्रह की वजह से बना है। जी हां, नासा द्वारा जारी की एक शोध रिपोर्ट में सामने आया है 447 करोड साल पहले चंद्रमा का कोई अस्तित्व नहीं था बल्कि यह पृथ्वी से ही अलग होकर बना है। इसका पता एक एस्टॉरॉयड की जांच करने के बाद लगा है।

पृथ्वी से हुई थी टक्कर
नासा की इस शोध के मुताबिक 477 करोड़ साल पहले पृथ्वी और चंद्रमा एक ही थे। उस समय पृथ्वी और उसके पास एक और ग्रह ठंडे होकर अपना आकार ले रहे थे। उसी दौरान पृथ्वी और पृथ्वी की बहन का गया यह आपस में टकरा गए।

पृथ्वी के हुए थे दो टुकड़े
पृथ्वी और इस ग्रह की टक्कर बहुत ही भीषण थी जिसमें दूसरा ग्रह लाखों टुकड़ों में बिखर गया। इसके अलावा पृथ्वी दो टुकड़ों में टूट गई और टूटा हुआ छोटा हिस्सा दूर हो गया। इसी टुकड़े ने बाद में चलकर चंद्रमा की शक्ल ली। यह शोध नासा के सोलर सिस्टम एक्सप्लोरेशन रिसर्च वर्चुअल इंस्टीटयूट की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो