scriptग्रीनलैंड की आइस शीट के नीचे मिलीं 50 से अधिक झीलें, नई खोज में वैज्ञानिकों का दावा | More than 50 lakes found below Greenland's ice sheet | Patrika News

ग्रीनलैंड की आइस शीट के नीचे मिलीं 50 से अधिक झीलें, नई खोज में वैज्ञानिकों का दावा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2019 03:25:11 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

Greenland: बर्फ के नीचे धीरे-धीरे बह रही थीं ये झीलें
झीलों में बर्फीली जगहों में रहने वाले जीव भी पाए गए
इस साल बर्फ इतनी अधिक पिघली है कि रिकार्ड कायम हो जाए

ice

ग्रीनलैंड की आइस शीट के नीचे मिलीं 50 से अधिक झीलें, नई खोज में वैज्ञानिकों का दावा

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड Greenland की आइस शीट के नीचे मौजूद अज्ञात सबग्लिशियल झीलों की research खोज की है। इनकी संख्या एक या दो नहीं बल्कि 50 से अधिक है। हालांकि ice बर्फ से ढंकी इन 56 झीलों का आकार antarctica अंटार्कटिका की झीलों की तुलना में छोटा है। आइलैंड पर इन झीलों की संख्‍या अब60 तक पहुंच गई है।
greenland
बता दें कि आइलैंड के glacier ग्‍लेशियर तेजी से इस कद्दर पिघल रहे हैं कि जल्‍द ही sea समुद्र का स्‍तर बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार- इन झीलों के अंदर कुछ ऐसे जीव हैं जो बर्फीली जगहों पर रह सकते हैं। इन झीलों की खोज लैनकास्‍टर, शेफील्‍ड और स्‍टैनफोर्ड university यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है। इस अभियान के दौरान एयरक्राफ्ट पर इंस्‍टॉल किए गए राडार का इस्तेमाल भी किया गया।
greenland
खोजी गई झीलों की लंबाई 0.2 से 5.9 किमी बताई जा रही है। इनमें से ज्यादातर झीलें बर्फ के नीचे धीरे-धीरे बह रही थीं। पहले की रिपोर्ट के अनुसार- बताया जा रहा था कि ग्रीनलैंड में एक दिन में दो बिलियन टन बर्फ पिघलती जा रही है। वहीं एक्‍सपर्ट का मानना है कि 2019 में बर्फ इतनी अधिक पिघली है कि जिससे रिकार्ड कायम हो जाए।
greenland
ब्रिटेन में लैनकास्‍टर यूनिवर्सिटी के जेड बाउलिंग के अनुसार- ‘शोधकर्ताओं को अंटार्कटिक सबग्लिशियल झीलों की अच्‍छी समझ है। इस अध्‍ययन से पहली बार हमें पता चला कि ग्रीनलैंड में बर्फ की सतह के नीचे कहां झील हो सकती है।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो