scriptमाउंट एवरेस्ट की चोटी से गायब हो जाएगी बर्फ की परत, सीक्रेट उपग्रह से हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Mount Everest Glaciers Are Melting, American Satelite Capture Images | Patrika News

माउंट एवरेस्ट की चोटी से गायब हो जाएगी बर्फ की परत, सीक्रेट उपग्रह से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2020 03:51:51 pm

Submitted by:

Soma Roy

Mount Everest Glacier melting : एवरेस्ट के दो ग्लेशियर, रोंगबुक और खुंबुक तेजी से पिघल रहे हैं
अभी तक करीब 260 फीट बर्फ पिघल चुकी है

Mount Everest Glacier melting

Mount Everest Glacier melting

नई दिल्ली। माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) का जिक्र होते ही सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ों की चोटियां ही जेहन में आती हैं। मगर अब जल्द ही एवरेस्ट से बर्फ की ये परत गायब होने वाली है। दरअसल पिछले 60 सालों में इसके दो ग्लेशियर रोंगबुक और खुंबुक तेजी से पिघल (melting) रहे हैं। इससे आने वाले समय में बड़े खतरे की आशंका है। इस बात का खुलासा अमेरिकी जाजूसी उपग्रह के जरिए भेजी गई तस्वीरों से हुआ।
सीक्रेट उपग्रह से ली गई तस्वीरों में पाया गया कि ग्लेशियर में 260 फीट बर्फ पिघल गई है। जबकि इमजा ग्लेशियर में 300 फीट बर्फ पिघल चुकी है। पर्यावरणविदों के अनुसार यह बेहद खतरनाक स्थिति है। अगर ऐसी ही बर्फ पिघलती रही तो अगले 100 साल में एवरेस्ट से बर्फ की चादरें दिखनी बंद हो जाएंगी।
glacier.jpg
बताया जाता है कि इस उपग्रह ने साल 1962 से 2018 तक करीब 8 लाख से ज्यादा तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद पता चला है कि एवरेस्ट और उसके आसपास बर्फ की चादरें तेजी से पिघल रही हैं। इस बारे में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन ने एक रिपोर्ट भी जारी की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो