scriptवैज्ञानिकों को मिली कामयाबी, धरती जैसे दिखने वाले नए ग्रह की खोज | New Zealand Scientists Found A Planet Similar To Earth,Know About It | Patrika News

वैज्ञानिकों को मिली कामयाबी, धरती जैसे दिखने वाले नए ग्रह की खोज

Published: May 13, 2020 04:45:41 pm

Submitted by:

Soma Roy

New Planet Found : पृथ्वी से 25 हजार प्रकाश वर्ष दूर एक अनोखे और नए ग्रह की खोज की गई है
इस ग्रह की सतह धरती के समान पथरीली है

suraj.jpg

New Planet Found

नई दिल्ली। ब्रहमांड (Universe) में कई तरह के ग्रह है। जिनका वजूद आज भी रहस्य है। इसी बीच न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों को एक अद्भुत खोज में कामयाबी मिली है। दरअसल उन्होंने धरती (Earth) की तरह दिखने वाले एक ग्रह की खोज की है। जो पृथ्वी से 25 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। इस ग्रह पर चट्टान मिले हैं। इस ग्रह का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है, लेकिन जिस माइक्रोलेंसिंग से इसकी खोज की गई है उसका नाम OGLE-2018-BLG-0677 है।
न्यूजीलैंड (New Zeland) के कैंटरबरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह ग्रह सूर्य के 10वें हिस्से के बराबर के आकार के एक तारे का चक्कर लगाते हुए देखा गया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसी अद्भुत खोज 10 लाख साल में एक बार ही देखने मिलती है। यह ग्रह जिस तारे का चक्कर लगा रहा है वह इतना छोटा है कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। वैज्ञानिक इस बात को लेकर असमंजस्य में है कि ग्रह तारे का द्रव्यमान कितना है। क्योंकि जिस तारे का अनोखा ग्रह चक्कर काट रहा है वह काफी छोटा है।
हालांकि वैज्ञानिकों ने यह बताया कि अनोखे ग्रह की सतह बिल्कुल धरती की तरह है। इस पर भी पथरीली निशान दिखाई देते हैं। वैज्ञानिक हेरेरा मार्टिन का कहना है कि नए ग्रह का आकार, ऑरबिट और लोकेशन इस खोज को खास बनाते हैं। सोलर सिस्टम के बाहर अब तक 4 हजार ऐसे ग्रह (exoplanet) मिले हैं जो देखने में असमान्य थे। हालांकि इनमें से भी सिर्फ एक तिहाई ग्रह ही चट्टानों वाले पाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो