scriptबस एक बटन दबाते ही तैयार हो जाएंगे मानव अंग, मेडिकल जगत में मील का पत्थर होगी ये मशीन | scientists developed printer which creats human vital organ | Patrika News

बस एक बटन दबाते ही तैयार हो जाएंगे मानव अंग, मेडिकल जगत में मील का पत्थर होगी ये मशीन

Published: Apr 28, 2018 10:47:20 am

Submitted by:

Vineet Singh

बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब एक ऐसा प्रिंटर आ गया है जो मानव अंग बना सकता है

human organ
आज दुनियाभर के लोगों लोगों के ऊपर एक संकट मंडरा रहा है, यह संकट है जानलेवा लाइलाज बीमारियों का जो हमारे शरीर के आंतरिक अंगो को खराब कर देती हैं जिसके बाद आखिर में हमारा शरीर बीमार होता चला जाता है और इंसान की मृत्यु हो जाती है। दुनिया में ऐसी बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं जिनमें मानव के आंतरिक अंग खराब हो जाते हैं और मरीज के बॉस बस ऑर्गन ट्रांसप्लांट का ही ऑप्शन बचता है।
आपको बता दें कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें सबसे पहली कठिनाई ये होती है कि मरीज को तुरंत ऑर्गन डोनर नहीं मिलता है, और यदि डोनर मिल भी जाता है तो ऑर्गन को खरीदना काफी महंगा साबित होता है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट नहीं करवा पाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। लेकिन अब ऐसी किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब एक ऐसा प्रिंटर आ गया है जो मानव अंग बना सकता है।
दरअसल ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने ऐसा 3डी प्रिंटर बनाने में सफलता हासिल की है जिसकी मदद से शरीर का कोई भी अंग बनाया जा सकता है। बता दें कि इस प्रिंटर में अंगों से जुडी हुई साड़ी जानकारी डालकर बस इसे ऑन करना होता है जिसके बाद यह प्रिंटर कुछ ही घंटों में मानव अंग तैयार कर देता है बाद में इसे जरूरतमंद मरीजों के शरीर में लगा दिया जाता है।
बता दें इस प्रिंटर से कोई अंग बनाने के लिए इसमें जरूरी कोशिकाओं के साथ कुछ और चीजें डालनी होती हैं और फिर बटन से कमांड देना पड़ता है फिर कुछ ही देर में अंग बनकर भी तैयार हो जाता है।
जानकारी के मुताबिक़ इस प्रिंटर का नोकदार सिरा अंगों को बनाने का काम करता है। इस नोजल हेड को विस्टा 3डी नाम दिया गया है। यह नोजल हेड पतली से पतली चीजों को एक-दूसरे से पूरी सटीकता से जोड़ देगा। भविष्य में यह उपकरण दुनिया के तमाम हिस्सों तक पहुँच जाएगा तब यह मेडिकल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जानकारी के मुताबिक यह प्रिंटर अगले 10 साल में पूरी तरह से काम करना शुरू क्र देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो