scriptवैज्ञानिकों को दिखा विचित्र पत्थर, पृथ्वी को नष्ट करने की फिराक में एलियंस? | scientists found a different kind of object in space | Patrika News

वैज्ञानिकों को दिखा विचित्र पत्थर, पृथ्वी को नष्ट करने की फिराक में एलियंस?

Published: Dec 13, 2017 01:02:49 pm

Submitted by:

Priya Singh

वैज्ञानिकों की मानें तो ओमुअमुआ की मौजूदा गति 315431.424 किमी प्रति घंटा है।

Oumuamua
नई दिल्ली। हमारी धरती पर मौजूद वैज्ञानिकों के हाथों एक बार फिर से एक बड़ी ही शानदार चीज़ लगी है। लेकिन सच कहें तो हाथ नहीं लगी है, कहने का मतलब है कि ये खास चीज़ वैज्ञानिकों की नज़रों में आ गई है। बताया जा रहा है कि ये खास चीज़ पहली बार देखी गई है। दरअसल इसी साल के अक्टूबर महीने में पृथ्वी के करीब से एक अजीबो-गरीब चीज़ होकर निकली थी। यह खास तरह की चीज़ वैज्ञानिकों ने पहली बार देखी थी। इसलिए इसे पहली नज़रों में ऐस्टरॉइड माना जा रहा था। बता दें कि ऐस्टरॉइड तारे होते हैं। जिनका आकार सामान्य तारों से काफी छोटा होता है।
लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे ऐस्टरॉइड समझना गलती माना, और फिर लग गए इसकी असली कहानी जानने। पूरी जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि जो एक असामान्य चीज़ दिखाई पड़ी थी वो कोई ऐस्टरॉइड नहीं बल्कि एलियंस द्वारा भेजी कोई चीज़ है। वैज्ञानिकों के एक ग्रुप में से कुछ लोगों का मानना है कि ये उनका अंतरिक्ष यान भी हो सकता है। वैज्ञानिकों के इस ग्रुप में स्टीफन हॉकिंग भी थे, जो पिछले काफी समय से एलियंस के विषय पर काम रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस खास चीज़ सबसे पहले हवाई विश्वविद्यालय के खगोलवैज्ञानिकों के टेलीस्कोप में कैद हुई थी। परिणामस्वरूप उन्होंने इसे ओमुअमुआ का नाम भी दे दिया। हवाई की भाषा में ओमुअमुआ को मैसेंजर कहा जाता है। ओमुअमुआ का नाम आते ही इंटरनेट पर ये चीज़ ट्रेंडिंग में आ गई है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने ओमुअमुआ के संदेशों को पढ़ने-समझने के लिए काम भी शुरु कर दिया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ओमुअमुआ असाधारण गति से आगे की ओर बढ़ता चला जा रहा है। ओमुअमुआ की गति इतनी तेज़ है कि इसे खुली आंखों से देखना नामुमकिन है। वैज्ञानिकों की मानें तो ओमुअमुआ की मौजूदा गति 315431.424 किमी प्रति घंटा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो