scriptलोगों को सिगरेट पीने से रोकेगा स्मार्ट सिगरेट पैकेज, जानें इसके फीचर्स | Smart cigarette package QUIT will prevent Cigarette smoking addiction | Patrika News

लोगों को सिगरेट पीने से रोकेगा स्मार्ट सिगरेट पैकेज, जानें इसके फीचर्स

locationनई दिल्लीPublished: Apr 08, 2018 03:53:21 pm

Submitted by:

Priya Singh

स्वीडन की कम्पनी अंद्रीस तस्क ने स्मार्ट सिगरेट पैकेज QUIT का निर्माण किया है जो लोगों में सिगरेट पीने की लत को छोड़ने में मदद करेगा।

Quit
नई दिल्ली। सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ये कोई नई बात नहीं है। इस बारे में हम सभी जानते हैं। बावजूद इसके लोग इसे पीने से बाज नहीं आते। वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अनुसार दुनिया में हर साल 6 मिलियन लोगों की जान इस वजह से चली जाती है। इसी बात को ध्यान में रखकर एक स्मार्ट सिगरेट पैकेज का निर्माण किया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्ट सिगरेट पैकेज में क्या खूबियां है और ये कैसे धूम्रपान पर नियंत्रण रखेगी?
बता दें ये पैकेज ब्लूटूथ के जरिए आपके स्मार्ट फोन से कनेक्ट रहेगा। यूजर्स को ऐप पर बस ये निर्धारित करना होगा कि एक दिन में उन्हें कितनी सिगरेट पीनी है। इसके बाद ये बॉक्स लॉक हो जाएगा और चाहकर भी नहीं खुलेगा। यानि कि ये आपको एकतरह से सिगरेट पीने से रोकेगा जिससे कुछ हद तक धीरे—धीरे ये इस लत को छुड़ा पाएगा। इसे कोई भी आसानी से यूज कर सकता है।
इसके लिए बॉक्स में सिगरेट रखने के बाद इसे ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन के ऐप से कनेक्ट करना होगा और ऐप पर एक टाइमर सेट करना होगा। इस प्रॉसेस के बाद बॉक्स लॉक हो जाएगा और निर्धारित समय पार हो जाने के बाद ही खुलेगा। इस स्मार्ट सिगरेट पैकेज का नाम QUIT है जिसे स्टॉकहोम, स्वीडन की गैजेट निर्माता कम्पनी अंद्रीस तस्क ने बनाया है। कंपनी का भी दावा है कि ये लोगों में सिगरेट पीने की लत को छोड़ने या फिर कम करने में मददगार रहेगा।
Quit
बता दें कि स्मार्ट सिगरेट पैकेज में LED इंडीकेटर भी है जिससे ये रेड लाइट ब्लिंक कर यूजर्स को सिगरेट लेने से रोकेगा और समय पार हो जाने पर इसमें ग्रीन लाइट के साथ आपको एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसमें हाई एफिशिएंसी लिथियम आयन बैटरी फिट किया गया है जिससे ये दो घंटे में फूल चार्ज हो जाएगा और पूरे दो हफ्ते तक चलेगा।
ऐप के माध्यम से यूजर्स अपने चाहने वालों को डाटा शेयर कर सकते हैं जिससे औरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साल 2018 के दिसम्बर माह तक ये स्मार्ट सिगरेट पैकेट यूजर्स के लिए मार्केट में उपलब्ध हो सकेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इसकी कीमत 86 डॉलर यानि कि इंडियन करेंसी में लगभग 5516 रुपए होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो