scriptअगर आपको लगता है कि आपकी याददाश्त कमजोर है, तो इन खास एप्स से चीजें याद रख सकते हैं | These Apps can help you remember things | Patrika News

अगर आपको लगता है कि आपकी याददाश्त कमजोर है, तो इन खास एप्स से चीजें याद रख सकते हैं

Published: Sep 21, 2017 10:11:14 pm

अब कुछ एप्स की मदद से आप अपनी मेमोरी कम होने की शिकायत को दूर कर सकते हैं। ये एप्स आपके हर काम को याद रख सकते हैं।

Apps

Apps

हम सब अक्सर चीजों को भूल जाते हैं। टेक्नोलॉजी की पहुंच बढऩे के कारण भी हमारी मेमोरी कम हुई है। अब कुछ एप्स की मदद से आप अपनी मेमोरी कम होने की शिकायत को दूर कर सकते हैं। ये एप्स आपके हर काम को याद रख सकते हैं। यहां तक कि ये आपकी मेमोरी में सुधार कर सकते हैं।

Level Money
लेवल मनी फाइनेंस को ट्रैक करता है। यह आईओएस और एंड्रॉइड के लिए मुफ्त है। यह बैंक अकाउंट्स को लिंक कर देता है, ताकि पता लगा सकें कि आपने कितना पैसा खर्च किया। इसमें खरीदारी के बारे में इनपुट डालने की जरूरत नहीं पड़ती। यह आय, खर्च की आदत और सेविंग्स की जानकारी रखता है।

Evernote
एवरनोट हर चीज के बारे में नोट्स ले सकता है। यह जीवन से जुड़ी हर चीज को याद रखने की सुविधा देता है। यह नोट्स को काफी व्यवस्थित रखता है। आईओएस व एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए यह एप मुफ्त है। आप इसे इंटरव्यू, बिजनेस कार्ड, रेसिपी आदि कई कामों में इस्तेमाल ले सकते हैं।

Pocket
पॉकेट एप से आर्टिकल्स को बाद में ऑफलाइन पढ़ सकते हैं। यह आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए मुफ्त है। इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय हमें कई ऐसे आर्टिकल्स नजर आते हैं, जिन्हें बाद में पढऩे का मन करता है। पॉकेट से आर्टिकल्स को डिवाइस पर भेज सकते हैं।

Last Time
लास्ट टाइम एप अपने नाम के अनुरूप आसानी से बता सकता है कि कोई काम आपने आखिरी बार कब किया था। यह एप आईओएस के लिए है। यह बता सकता है कि आखिरी बार आप डॉक्टर से मिलने कब गए थे, आपने छुट्टी कब ली थी, परिजनों को फोन कब किया था। यह एप लाइफ को व्यवस्थित बनाने में मदद करता है।

Find My iPhone
यह एप्लीकेशन आपको अपने आईफोन खोने की टेंशन से मुक्ति देती है। अगर आपका कोई एप्पल डिवाइस मिस हो रहा है तो यह मिसिंग आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच या मैक को मैप पर दर्शा देता है। आप अपने डिवाइस को आसानी से लॉक कर सकते हैं। अगर यह आपके आस-पास है तो आप इसमें साउंड पैदा कर सकते हैं। यह आईओएस के लिए मुफ्त एप्लीकेशन है।

Quest
यह एप आईओएस यूजर्स को गेम की मदद से सांसारिक काम याद दिलाता है। यह टास्क मैनेजमेंट एप रोजमर्रा के बोङ्क्षरग कार्यों को रोचक तरीके से पूरा करने में मदद करता है। इसकी कीमत लगभग 1.99 डॉलर है। इस एप में गेम खेलते-खेलते आप जरूरी कामों को याद रख पाते हैं। इस एप को इस्तेमाल करते समय ज्यादा दिमाग खर्च नहीं करना पड़ता।

Lumosity
लूमोसिटी एप आपकी मेमोरी में सुधार कर सकता है। यह आईओएस और एंड्राइस डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। यह न्यूरोसाइंटिस्ट-डिजाइन्ड एप है जो आपकी मेमोरी को ट्रेंड करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। यह 40 से ज्यादा गेम्स की मदद से आपकी कॉग्निटिव स्किल्स में सुधार करता है। इसकी मदद से आपका मेमोरी अच्छी हो सकती है।

Mint Bills & Money
इस एप की मदद से आप अपने जरूरी बिल्स को समय पर चुका सकते हैं। यह आईओएस और एंड्रॉइड के लिए मुफ्त एप है। यह आपके बिल्स को ट्रैक करता है और समय पर भुगतान में मदद करता है। इस एप को इस्तेमाल करके आप बिल्स को समय पर जमा करवाने की टेंशन से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं। यह एप आपके स्मार्टफोन में होना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो