scriptआगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज | This UK seed bank is protecting Australia's future biodiversity | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज

बीते साल सितंबर से लगी जंगल की आग ने ऑस्ट्रेलिया के यूनान जितने बड़े वनक्षेत्र को जलाकर राख कर दिया है। आगजनी में करोड़ों जीव-जंतुओं के साथ दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों का भी नुकसान हुआ है।

जयपुरFeb 27, 2020 / 10:24 pm

Mohmad Imran

आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज

आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज

ऐसे में लंदन के केव स्थित रॉयल बॉटैनिकल गार्डन के वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलिया की आग में तगाह में हुए क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए बीज संग्रह में मदद कर रहे हैं। मिलेनियम सीड बैंक में इन सभी वनस्पतियों के बीजों के नमूने संग्रहीत किए जा रहे हैं। बैंक में एक बड़ा भूमिगत फ्रीजर है जहां पहले से ही 41 हजार से ज्यादा अलग-अलग प्रजातियों के बीच संग्रहीत कर सुरक्षित रखे गए हैं।
ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के पौधों और पेड़ों की प्रजातियों को सुरक्षित रखने में उसकी मदद कर रहा है ताकि तबाह हुए क्षेत्रों के बीजों के कुछ दुर्लभ नमूनों को दुनिया के सबसे बड़े बीज बैंक में संग्रहीत किया जा सके। यह बैंक एक तरह से पौधों और पेड़ों के लिए बीजों के रूप में बीमा पॉलिसी के रूप में कार्य करती है।
आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज
190 देशों के बीजों का संग्रह
इस बैंक में दुनिया के 190 देशों में पाई जाने वाली अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधों और वनस्पतियों के करीब 2.3 बिलियन (230 करोड़) से अधिक बीजों को माइनस 20 डिग्री सेल्सियस में एयर-टाइट ग्लास कंटेनरों में संग्रहित कर फ्रीजर में रखा गया है। इन बीजों का आने वाले वर्षों में पौधों की नई पीढ़ी और किस्में विकसित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज
आग से घबराए वैज्ञानिक
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में बीते साल लगी भीषण दरअसल हमारे लिए एक चेतावनी है कि हमें अपने जंगलों की सुरक्षा करने की आवश्यकता है। इस आग से वैज्ञानिक और सरकारें भी डर गई हैं। बैंक के एलिनॉर बर्मन ने बताया कि केव और ऑस्ट्रेलिया के बीज वैज्ञानिक आपातकालीन बीज-संग्रह के अभियान में मिलकर काम करेंगे ताकि अनमोल जैव विविधता वाले क्षेत्र में जीव-जंतुओं के पर्यावास को फिर से बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 8900 ऑस्ट्रेलियाई प्रजाति के पेड़-पौधों के 12,450 बीजों का संग्रह किया जा चुका है। वहीं जो बीच स्थानीय बीज बैंकों में सहेजे गए हैं उन्हें भी डुप्लिकेट कर एमएसबी में संग्रहीत किया गया है।
आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज
इस पारिस्थिकी आपदा में पेड़-पौधों में डायनसोर युग के वोलेमी पाइंस पेड़ों की संरक्षित प्रजातियां भी शामिल हैं जो प्रागैतिहासिक महत्त्व रखती हैं। ये 200 से ज्यादा पेड़ जंगल की आग से बच गए थे। इस आगजनी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लकड़ी उद्योगों ने अपने शेयरों में ट्रेडिंग को निलंबित कर दिया था क्योंकि आग में जल जाने के कारण 90 फीसदी पेड़ किसी काम के नहीं रह गए थे।
आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज

Home / Science & Technology / आगजनी से घबराया ऑस्टे्रलिया संकलित कर रहा 190 देशों के 230 करोड़ बीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो