बीता दशक - 'चुनौतियों के बावजूद बढ़ते रहे हमारे कदम'
यह दशक देश के लिए तकनीकी उन्नति के लिहाज से यादगार रहा। एक नजर...

यह दशक देश के लिए तकनीकी उन्नति के लिहाज से यादगार रहा। एक नजर...
तारीख - 14 . 09 . 2017 -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत की।
तारीख - 24. 07 . 2019 -
'वैश्विक नवाचार सूचकांक' में देश पिछले वर्ष के 57वें पायदान से पांच स्थान ऊपर चढ़कर 2019 में 52वें पायदान पर पहुंच गया।
तारीख - 28. 04 . 2016 -
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने देश का 7वां नेविगेशन उपग्रह (इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) लॉन्च किया।
जब एआइ ने बना ली अपनी भाषा -
फेसबुक का एआइ रोबोट इतना बुद्धिमान था कि उसने अपनी अलग भाषा विकसित कर ली। दूसरे कम्प्यूटरों से कम्युनिकेट करता था। मानव जाति के लिए खतरा मान फेसबुक ने इसे अगस्त, 2017 में बंद कर दिया।
तकनीक, जो हकीकत बन नए दशक का चेहरा तराशेंगी -
नए साल में हमारे कुछ सपने हकीकत बन सकते हैं। कभी एक विचार से जन्मे ये आइडिया नए दशक में सामान्य जीवन का हिस्सा बन सकते हैं। एक नजर...
नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेस -
यह तकनीक स्मार्ट मशीनों को मानव भाषा समझने की क्षमता देती है। हम भी जल्द ही कॉॅमिक पात्र आयरनमैन की तरह अपने 'जारविस' से बात कर सकेंगे।
वैकल्पिक प्रोटीन...
पौधे से निर्मित वैकल्पिक प्रोटीन से पशुओं और पर्यावरण दोनों को बचाया जा सकेगा। जेनेटिकली तैयार इस प्रोटीन के 4 औंस की मात्रा में 200 से ज्यादा कैलोरी है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Science and Tech News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi