scriptउम्मीद 2021 – तकनीक-विज्ञान से आगे बढ़ेगा डिजिटल ईन्सानी युग | UMMEED-2021: Technological, science will lead the digital human age | Patrika News

उम्मीद 2021 – तकनीक-विज्ञान से आगे बढ़ेगा डिजिटल ईन्सानी युग

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2020 09:13:40 pm

मुस्कुराइए… आप २१वीं सदी के डिजिटल युग में हैं।अपने वर्चुअल अवतार से पीढिय़ों तक रहेंगे जीवित ।

उम्मीद 2021 - तकनीक-विज्ञान से आगे बढ़ेगा डिजिटल ईन्सानी युग

उम्मीद 2021 – तकनीक-विज्ञान से आगे बढ़ेगा डिजिटल ईन्सानी युग

बीते दो दशकों में टेक्नोलॉजी ने अभूतपूर्व उन्नति की है। 40 साल पहले मोबाइल नेटवर्क का विचार आया था और आज हम 5जी नेटवर्किंग से जुडऩे जा रहे हैं। 2017 में चीन के वैज्ञानिकों ने फोटॉन कण को अंतरिक्ष में टेलीपोर्ट कर टेलीपोर्टेशन (डिजिटल यात्रा) को भी सच कर दिखाया है। यानी हम आज तकनीक के उस युग में जी रहे हैं, जहां विज्ञान से जुड़ा हर सपना सच हो सकता है। नए दशक में तकनीक की उंगली थामकर हम नए आयाम हासिल करेंगे। आइए नजर डालते हैं, भविष्य की ऐसे ही खास इनोवेशंस पर…

बढ़ रही ‘मांग’ कि… तय हो नैतिक जवाबदेही –
टेक्नोलॉजी के सही उपयोग को लेकर वैज्ञानिकों की ओर से हमेशा मांग उठती रही है। बिना नैतिक जिम्मेदारी के तकनीक विनाशकारी हो सकती है। यही वजह है कि बुद्धिमान मशीनों के उदय, बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के साथ ही इन पर नियंत्रण बनाए रखना भी जरूरी है। इन तीन प्रयासों से समझिए वर्तमान में क्या कदम उठा रहे हैं।
एथिकल एआइ- डेटा चोरी और डीप वेब के दौर में एथिकल एआइ की मांग तेजी से बढ़ी है। अब उन्हीं कंपनियों को प्रमुखता मिल रही है जो नैतिक मूल्यों को तकनीक से जोड़ रहे हैं।

प्लास्टिक रिसाइकलिंग-
2021 प्लास्टिक कचरे के रिसाइकलिंग के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। यूरोपियन काउंसिल और २५० बड़े संगठनों ने २०२५ तक 50 फीसदी और 2030 तक 55 फीसदी प्लास्टिक रिसाइकल का लक्ष्य रखा है।
साइबर सुरक्षा– इस दशक की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। यही वजह है कि 2026 तक साइबर सिक्योरिटी का बाजार 270 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
2021 नेटवर्क सर्विस प्रदाता टेलीकॉम कंपनियां नए साल से दुनियाभर में 5जी नेटवर्क की शुरुआत करेंगी। 50 ऑपरेटर्स, 30 से ज्यादा देशों में साल के आखिर तक सेवाएं दे रहे होंगे। वहीं 60 फीसदी स्मार्टफोन 5जी होंगे, जो 2024 तक बढ़कर 85 फीसदी हो जाएंगे।

बदलाव: ब्लॉकचेन स्मार्टफोन का आया दौर –
नए जमाने का बहीखाता है ब्लॉकचेन, एक ऐसा डिजिटल हिसाब-किताब जो इकोनॉमिक डेटा को रिकॉर्ड करता है।
क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वालों के लिए अब ब्लॉकचेन स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं। यह ‘हार्डवेयर वॉलेट’ के साथ आता है जो क्रिप्टोकरेंसी धारकों के लिए एक ऑफलाइन डिजिटल तिजोरी के रूप में काम करता है।
यह निजी जानकारी के अलावा क्रिप्टोकरेंसी कोड्स की सुरक्षा करता है। ब्लॉकचेन डिवाइस में डिसेंट्रलाइज्ड ऐप (डीऐप) और प्लेटफॉर्म पहले से इंस्टॉल होते हैं।

बुढ़ापे को हराने से बस एक कदम दूर वैज्ञानिक – कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शरीर के बूढ़ा होने की प्रक्रिया को धीमा करने की विधि विकसित की है। शोधकर्ताओं ने उन जीन कोशिकाओं की पहचान कर ली है, जो उम्र बढ़ाती हैं। इनकी गति को धीमा कर देने से उम्र बढऩे की गति को भी कम किया जा सकेगा। नए दशक में यह संभव हो सकता है।

‘आनंद’ उपग्रह स्टार्टअप के लिए खुले अंतरिक्ष द्वार –
भारतीय अंतरिक्ष एंजेसी इसरो ‘इन-स्पेस’ इनिशिएटिव के तहत 2020 में पहली बार किसी स्वदेशी स्टार्टअप (बैंगलूरु की पिक्सल कंपनी) द्वारा बनाए पहले सैटेलाइट ‘आनंद’ को पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च करेगा। इसरो, दिसंबर 2021-2022 तक स्वदेशी अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ से अपना पहला मानव मिशन भी भेजेगा।

चिप पर लैब खतरनाक वायरस की होगी पहचान –
जीन एडिटिंग तकनीक का उपयोग ऐसी चिप बनाने के लिए भी किया जा रहा है जिसे भविष्य में कोरोनो जैसे खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों को पहचानने में मदद मिलेगी। यह चिप अपने आप में एक लैब जितनी सक्षम होगी। यह सामान्य लक्षणों के न दिखाई देने पर भी संक्रमण की पुष्टि कर सकेगी।

लिविंग पॉड्स चलता-फिरता घर व ऑफिस-
साल 2030 तक अंडेनुमा कोकून जैसे वॉकिंग और लिविंग पॉड्स का दौर शुरू हो जाएगा। 2025 तक दुनिया में करीब 75 अरब आइओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरण घरों व पॉड्स में होंगे। कार्बन फुटप्रिंट भी घटेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो