scriptखुशखबरी: आज 5 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 2-2 हजार रुपए | 2 lakh rupees will be transferred in the account of 5 lakh farmers | Patrika News

खुशखबरी: आज 5 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 2-2 हजार रुपए

locationसीहोरPublished: Dec 03, 2020 11:00:43 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– सीहोर के नसरुल्लागंज में होगा मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री शामिल होंगे- किसानों से होगा संवाद

ghk.png

5 lakh farmers

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान कल्याण योजना (Farmers Welfare Scheme in MP) के तहत आज 3 दिसंबर को प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आज सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रायसेन, खंडवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर के किसानों से चर्चा भी करेंगे।

1543522181-5022.jpg

12:30 बजे होगा कार्यक्रम

जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे होगा। इस दौरान कुल 100 करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार यह राशि उस वक्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर रही है, जब केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। पता हो कि 26 सितंबर को किसान कल्याण योजना लांच की थी। उस समय 19 जिलों (28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की आचार संहिता लागू थी ) को छोड़कर बाकी के जिलों के 5 लाख 77 हजार किसानों के खाते में पहली किश्त 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे।

 

what_causes_the_indian_rupee_article_post_thumb.jpg

2 -2 हजार रुपए की दी जाएंगी 2 किस्त

इस योजना के माध्यम से हर साल 77 लाख किसानों के खाते में 10-10 हजार रुपए तक डाले जाएंगे। बता दें कि इसमें 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ होंगे और 4 हजार रुपए मध्य प्रदेश सरकार किसानों के खाते में डालेगी। योजना के मुताबिक किसानों के खाते में 2 -2 हजार रुपए की 2 किस्त पीएम सम्मान निधि में जोड़कर दी जाएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो