scriptमुहूर्त का भाव…. सीहोर में सोयाबीन 5101 तो आष्टा में 6501 रुपए प्रति क्विंटल बिका | 5101 in Sehore and Soybean at Rs 6501 per quintal in Ashta | Patrika News

मुहूर्त का भाव…. सीहोर में सोयाबीन 5101 तो आष्टा में 6501 रुपए प्रति क्विंटल बिका

locationसीहोरPublished: Nov 19, 2020 11:59:32 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

सोयाबीन के भाव ने जिले की मंडियों का तोड़ा अभी तक का रेकॉर्ड, पहली बार साढ़े छह जार रुपए क्विंटल बिका सोयाबीन

मुहूर्त का भाव....  सीहोर में सोयाबीन 5101 तो आष्टा में 6501 रुपए प्रति क्विंटल बिका

मुहूर्त का भाव…. सीहोर में सोयाबीन 5101 तो आष्टा में 6501 रुपए प्रति क्विंटल बिका,मुहूर्त का भाव…. सीहोर में सोयाबीन 5101 तो आष्टा में 6501 रुपए प्रति क्विंटल बिका,मुहूर्त का भाव…. सीहोर में सोयाबीन 5101 तो आष्टा में 6501 रुपए प्रति क्विंटल बिका

सीहोर. दीपावली पर्व के 6 दिवसीय अवकाश के बाद बुधवार से जिले की कृषि उपज मंडियों में खरीदी का श्रीगणेश हो गया। शुभ मुहूर्त में आष्टा कृषि उपज मंडी में सोयाबीन अब तक के सबसे ज्यादा उच्चतम 6501 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका है। सीहोर में 5101 रुपए क्विंटल के भाव बिका तो वहीं नसरूल्लागंज में धना उपज 11 हजार 111 के भाव नीलाम हुआ। खरीदी से पहले पूजा अर्चना कर किसानों का स्वागत सम्मान किया गया।
आष्टा कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के भाव ने अभी तक के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले में पहली बार सोयाबीन 6501 रुपए प्रतिक्विंटल बिका है। कृषि उपज मंडी में 10 हजार 70 क्विंटल की आवक हुई। इसमें बाऊपुरा निवासी जीवन सिंह मेवाड़ा का सोयाबीन मुहूर्त में 6501 रुपए क्विंटल के भाव बिका, जिसे फर्म आस्था टेडिंग कंपनी ने खरीदा। इसी तरह अधिकतम ज्वार 5551, धान 2751, गेहूं 3611 के भाव में बिका है। मंडी में खरीदी का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक रघुनाथ मालवीय ने कराया। फल एवं सब्जी मंडी में श्यामपुरा निवासी किसान कमल सिंह की तीन क्विंटल लहसुन 11 हजार 51 प्रति क्ंिटल के भाव नीलाम हुई। इस मौके पर फल एवं सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार थे।

सीहोर में 5101 के भाव बिका सोयाबीन
सीहोर कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त में चंदेरी के किसान श्रीमल की 6 क्विंटल सोयाबीन 5101 प्रति क्विंटल के भाव नीलाम हुई है। जिसे अंकित कुमार, ऋतिक कुमार ट्रेडर्स ने खरीदा। मंडी सचिव किशोर माहेश्वरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मुहूर्त में किसान की उपज अच्छे भाव में नीलाम हुई है। यह जरूर हैकि मंडी में पहले दिन सिर्फ पांच हजार क्विंटल की ही आवक दर्ज हुई है। इससे सुबह की नीलाम में मंडी परिसर में चहल-पहल देखने को मिली, लेकिन दोपहर की नीलामी में कम ही किसान नजर आएं। मंडी प्रबंधन का मानना हैकि अल्पवृष्टि, अतिवृष्टि से सोयाबीन फसल को नुकसान होने से पैदावार कम हुई है, जितनी उपज पैदा हुई उसे किसानों ने पहले ही बेच दिया जिससे भी आवक कम है। अब आवक इसी तरह से रहेगी।

नसरूल्लागंज में 11 हजार के भाव बिका धना
नसरूल्लागंज कृषि उपज मंडी में प्रभारी मंडी सचिव उमेदसिंह धुर्वे व व्यापारियों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।नीलामी में प्रथम किसान काकरियां निवासी राहुल पंवार की धना उपज को भोला ट्रेडर्स ने 11 हजार 111 प्रति क्विंटल के भाव खरीदा। बडनग़र के किसान देवीसिंह का गेहंू सतीश कुमार छीतरमल ट्रेडर्स ने 1930, सेमलपानी के किसान महेश का चना घनश्यामदास महेश कुमार ट्रेडर्स ने 5701, जोगला के जीवनसिंह की मूंग गायत्री ट्रेडर्स ने 5101, अतरालिया के नर्बदाप्रसाद की सोयाबीन भोला टेडर्स ने 3861 रुपए के भाव खरीदी।इस दौरान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महेश कुमार खंडेलवाल, व्यापारी मनोज खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल,मोहित खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, सतीश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
वर्जन…
– दीपावली अवकाश के बाद खुली मंडी में 10 हजार 70 क्ंिटल की आवक हुई है। पहले किसान की सोयाबीन उपज 6501 रुपए क्विंटल के भाव बिकी है। अब आगामी दिनों में आवक तेज होने का अनुमान है।
वीरेंद्र आर्य, सचिव कृषि उपज मंडी आष्टा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो