scriptसीहोर में मक्का 1251 तो आष्टा में 7701 रुपए प्रति क्विंटल बिका सोयाबीन | Agro news in sehore | Patrika News

सीहोर में मक्का 1251 तो आष्टा में 7701 रुपए प्रति क्विंटल बिका सोयाबीन

locationसीहोरPublished: Nov 12, 2018 06:30:11 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

शुभ मुहूर्त की खरीदी: सीहोर में 15 हजार, आष्टा में 25 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक

patrika news

सीहोर में मक्का 1251 तो आष्टा में 7701 रुपए प्रति क्विंटल बिका सोयाबीन

सीहोर/आष्टा. दीपावली त्योहार के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी खुलीं तो सोयाबीन की बंपर आवक हुई। शुभ मुहूर्त की खरीदी के दौरान सीहोर मंडी में मक्का १२५१ रुपए आष्टा में ७७०१ रुपए प्रति क्विंटल बिका। खरीदी के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ आष्टा मंडी में दिखी।
सोमवार को आष्टा में 25 हजार क्विंटल और सीहोर कृषि उपज मंडी में 15 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई है। आष्टा मंडी में सोयाबीन की उपज लेकर किसानों के पहुंचने का सिलसिला रविवार शाम से ही शुरू हो गया था। आष्टा मंडी में करीब 800 ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचे, वहीं सीहोर में करीब 400 किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपज लेकर पहुंचे। आष्टा में उपज बेचने के लिए किसानों को १६ से १८ घंटे इंतजार करना पड़ा, वहीं सीहोर में 10-10 घंटे तक किसान उपज बेचने के लिए लाइन में लगे रहे।
कन्नौद मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन

आष्टा में सोयाबीन की बंपर आवक होने को लेकर कन्नौद मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी लाइन लग गई। एक किलो मीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी लाइन लगने को लेकर दिनभर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। यहां पर किसानों का आना रविवार रात से ही शुरू हो गया था। किसानों को उपज बेचने १६ से १८ घंटे तक इंतजार करना पड़ा है।

कहां किसने खरीदी मुहूर्त की उपज

आष्टा कृषि उपज मंडी में बैलगाड़ी से उपज लेकर पहुंचे मुगली निवासी किसान राम बगस की सोयाबीन शुभ मुहूर्त में 7 हजार 701 रुपए क्विंटल के भाव बिकी है। किसान की ६ क्विंटल उपज को सिनकॉम ट्रेडर्स ने खरीदा है। सीजन में इतने महंगे भाव में सोयाबीन की यह पहली खरीदी है। इसी प्रकार फल व सब्जी मंडी में श्यामपुरा टप्पा निवासी किसान कमल सिंह की लहसुन 2 हजार 130 के भाव बिका है, जिसे फ र्म शाबिर शंकर ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा है। इधर, सीहोर कृषि उपज मंडी में हसनाबाद के किसान राजेंद्र सिंह की मक्का 1 हजार 271 रुपए प्रति क्व्रिंटल के भाव से अखलेश ट्रेडर्स ने खरीदी है।

ये बोले जिम्मेदार

शुभ मुहूर्त में पहली बार सोयाबीन सात हजार ७०१ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिना है। महुर्त की खरीदी में सोयाबीन बिकने से किसान को दीपावली का बोनस मिला है। मंडी में करीब २५ हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई है।
किशोर महेश्वरी, सचिव, कृषि उपज मंडी आष्टा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो