scriptरेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के लिए बनेंगे सर्वसुविधा युक्त वेटिंग हॉल | All-inclusive waiting hall for women and men at the railway station | Patrika News

रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के लिए बनेंगे सर्वसुविधा युक्त वेटिंग हॉल

locationसीहोरPublished: Jan 13, 2019 09:51:25 am

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण शुरू नहीं हो सका था निर्माण कार्य

news

Sehore. Sehor railway station

सीहोर. सीहोर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव की अचार संहिता के कारण यह कार्य चार महीने से रूका था। सीहोर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। यहां पर महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे, वहीं प्लेट फार्म की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। निर्माण कार्य पर करीब एक करोड़ 25 लाख रुपए खर्च होंगे।
रेलवे के सहायक डिवीजन इंजीनियर रणसिंह जीनागर ने बताया कि सीहोर के साथ शुजालपुर रेलवे स्टेशन का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। शुजालपुर में करीब 75 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे। सीहोर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए एक सितंबर 2018 को सांसद आलोक संजर ने भूमिपूजन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण काम शुरू नहीं हो सका। चार महीने बाद रेलवे ने निर्माण कार्य शुरू करने की सभी तैयारियां कर ली हैं। एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। यहां पर पुराने भवन को तोड़कर पूरे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा।
वीआइपी की होगी अलग बैठक
रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए तैयार ड्राइंग के आधार पर यहां पर वीआइपी व्यक्तियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। महिला-पुरूष वेटिंग रूम के साथ यहां पर आने वाले वीआइपी के लिए अलग से रूम बनाया जाएगा। इसमें अटैच शौचालय के साथ बैठने और आराम करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्टेशन मास्टर के लिए अलग से ऑफिस बनाया जाएगा। अभी टिकट खिड़की और स्टेशन मास्टर एक ही हॉल में बने अलग-अलग चैंबर में हैं।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। चारों तरफ से तार फैसिंग की जाएगी। अभी एंट्री विभिन्न जगह से होने के कारण कई बार रेलवे स्टेशन पर आवारा पशु पहुंच जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ दो-दो एंट्री गेट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे पुलिस के लिए भी अलग से चौकी का निर्माण किया जाएगा।
क्या-क्या होगा निर्माण
– एक वीआइपी रूम बनेगा।
– एक स्टेशन मास्टर का अलग से रूम बनेगा।
– एक बड़े वेटिंग हाल का निर्माण होगा।
– एक महिला व पुरूष वेटिंग हाल बनेगा।
– प्लेटफार्म की बढ़ाई जाएगी ऊंचाई।
– टाइल्स लगाने के साथ सौंदर्यीरण किया जाएगा।
– बैठने कुर्सी व वातावरण हरा भरा करने पौधे लगाएं जाएंगे।
– अरिक्त अन्य छोटे काम भी किए जाएंगे।
यहां करते हैं यात्री आवागमन
सीहोर स्टेशन से प्रतिदिन यात्री भोपाल, इटारसी, इंदौर, देवास, उज्जैन, विदिशा, शुजालपुर, अकोदिया मंडी, कालापीपल, बैरागढ़, बीना, मक्सी, रीवा, जबलपुर, जयपुर सहित अन्य जगह भी यात्रियों का आना-जाना होता है।
फैक्ट- फाइल
निर्माण की लागत : 1 करोड़ 25 लाख
आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या : 1000
प्रतिदिन कितनी आती है ट्रेन : 12
सप्ताह में आने वाली ट्रेन : 23

-वर्जन…
– रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण सहित अन्य काम एक सप्ताह बाद शुरू होने जा रहा है।यह काम नियमिति चलेगा।जिसमें यात्रियों के हित में सभी सुविधा रहेगी। -रणसिंह जीनागर, सहायक डिवीजनल इंजीनियर रेलवे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो