सीहोर के हाथ दूसरी बार पिछड़ा वर्ग प्रदेश मोर्चा की कमान
भाजपा ने नसरुल्लागंज के भगत सिंह को बनाया पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष

सीहोर। नसरुल्लागंज शास्त्री कॉलोनी निवासी भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाह को दूसरी बात पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के सात मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है, जिसमें से कुशवाह अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें दूसरी बार पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
नसरुल्लागंज के 39 वर्षीय भगत सिंह कुशवाह के पिता हीरालाल कुशवाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी थे। जनसंघ के समय से ही कुशवाह का परिवार राजनीति में सक्रिय है। भगत सिंह कुशवाह साल साल तक मंडीदीप में संघ के प्रचारक रहे हैं। भगत सिंह न केवल राजनीति में सक्रिय है, बल्कि यह कुशवाह समाज के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के लिए दोबारा नाम की घोषणा की, कुशवाह तिरुपति बालाजी मंदिर में थे। कुशवाह की नियुक्ति को लेकर नसरुल्लागंज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक आतिशबाजी में जुट गए हैं। शास्त्री नगर कॉलोनी में मिठाई बांटी गई है।
अब पाइए अपने शहर ( Sehore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज