scriptघर में पधारो गजानंद जी, मेरे घर में पधारो… | bhajan sandhya in sehore | Patrika News

घर में पधारो गजानंद जी, मेरे घर में पधारो…

locationसीहोरPublished: Sep 22, 2018 10:36:26 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

देरा रात तक चली भजन संंध्या, भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

patrika news

patrika news

सीहोर/रेहटी. घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा, मेरे घर में पधारो, मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे… आदि भजनों पर श्रद्धालुओं को जमकर नृत्य किया।

भजन संध्या के पूर्व भगवान गणेश की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। मास्टर मोहल्ला गणेश उत्सव समिति द्वारा शुक्रवार रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित अन्य जिलों से कलाकारों से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान इटारसी से आईं भजन गायिका नेहा ठाकुर द्वारा प्रस्तुत भजन मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे…भजन पर उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके अलावा सीहोर के भजन गायक मयूर ठाकुर, रोहित द्वारा भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थितों का मनमोह लिया। रात्रि 9 बजे से शुरू हुई भजन संध्या देर रात तक चलती रही। भजन संध्या सुनने बढिय़ाखेड़ी सहित आसपास से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भजन गायकों का समिति सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया। भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में सीहोर विधायक सुदेश राय की धर्मपत्नी अरुणा राय उपस्थित रहीं।
छप्पन भोग लगाकर की महाआरती

गणेश उत्सव समिति बिंडा द्वारा शुक्रवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। यहां भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाए गए। महाआरती के पश्चात भव्य प्रसादी का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष नैतिक राय ने बताया कि महाआरती में छोटी-छोटी बालिकाओं ने रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की आरती की। यहां प्रतिवर्ष भव्य झांकी सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस वर्ष भी भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है। जहां प्रतिनिधि धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
इधर, भगवान परशुराम रथ यात्रा का स्वागत

कालापीपल . विश्व ब्राह्मण महापरिषद व ब्रह्म परशुराम अखाड़ा द्वारा आचार्य राजेश्वर के नेतृत्व में श्री परशुराम रथ यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही है। परशुराम यात्रा के नगर आगमन पर नगर के सप्तऋषि भवन पहुंची। जहां पर ब्राह्मण बंधुओं द्वारा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व आराध्य देव भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना कर सामूहिक आरती उतारी। कार्यक्रम में युगल पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वर महाराज द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम की गौरवमयी शौर्य का संपूर्ण भारत में प्रचार प्रसार करना व विश्व के समस्त ब्राह्मण बंधुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए महासंपर्क अभियान के तहत ब्राह्मण बंधुओं की हेल्पलाइन की स्थापना करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। आचार्य राजेश्वर ने एट्रोसिटी एक्ट के बारे में भी अपना मत स्पष्ट रखते हुए इसका खुलकर विरोध किया। इस अवसर पर पं. लीलाधर शर्मा, चेतन अवस्थी, राजू विजय शर्मा, जमुना दास शर्मा, दिनेश शर्मा, कैलाशचंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, कमल शर्मा, अनिल शर्मा, मनमोहन शर्मा, चंद्र नारायण नागर, रामचन्द्र शर्मा, द्वारका प्रसाद शर्मा, आशीष पांडे, मनोहर शर्मा आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो