scriptओवरटेक करते समय  कार टकराई, चार घायल | Bhopal-Indore on State Highway Road accident | Patrika News

ओवरटेक करते समय  कार टकराई, चार घायल

locationसीहोरPublished: Apr 23, 2016 11:01:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर हादसा

sehore

sehore


जावर। भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर शनिवार को एक कार ओवरटेक के चक्कर में एक दूसरे वाहन से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस वाहन से अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार सागर निवासी अमन पिता सत्तूलाल उम्र 43 साल, आतीश (25) पिता नत्थू लाल, कृष्णा पिता लोकमान्य सिंह अपने एक अन्य साथ के साथ कार में सवार होकर भोपाल से रतलाम जा रहे थे, तभी शेकूखेड़ा जोड़ के समीप ओवरटेक के चक्कर में कार एक अज्ञात वाहन से जा टकराई। इससे चारों घायल हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पिकअप की टक्कर से पलटा टाटा 407
आष्टा. इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर एक 407 वाहन को पिकअप वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन पलट गया और ड्राइवर बाल-बाल बचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैना निवासी आशिक पिता शेफुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 407 वाहन लेकर जा रहा था, बेदाखेड़ी के समीप दूसरे पिकअप वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इससे वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसे गंभीर चोट लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो