scriptखुदाई से मार्ग हुआ बंद तो भटकते रहे वाहन चालक | bhopal latest news in hindi | Patrika News

खुदाई से मार्ग हुआ बंद तो भटकते रहे वाहन चालक

locationसीहोरPublished: Dec 11, 2017 06:24:42 pm

मुख्य मार्ग पर सीवेज खुदाई ने यातायात किया बाधित

sehore news
सीहोर। शहर की सुंदरता पर सीवेज की हर कही की गई खुदाई ने ग्रहण लगा दिया है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। अब दो मुख्य मार्गो पर खुदाई करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। वाहन चालक और राहगीर निकलने इधर-उधर भटकते नजर आए। इससे उनकी काफी फजीहत हुई।
शुगर फैक्ट्री चौराहे पर सीवेज निर्माण के चलते खुदाई की गई है। इससे मंडी तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। बड़ेे वाहन निकलना तो दूर की बात दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं।
मुख्य मार्ग होने के कारण वाहन चालकों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। मजबूरी में उनको दूसरे रास्तों से चक्कर खाते हुए दूसरे स्थान पर जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार कोतवाली चौराहे के समीप भी खुदाई कर दी है। बिना मापदंड के की जा रही कंपनी द्वारा खुदाई से आमजन का दर्द कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले भोपाल से आई टीम ने भी काम का निरीक्षण किया था। इसमें जल्द पूरा करने की बात कहीं थी, उसके बाद भी ज्यादा कुछ सुधार नहीं हुआ है।
उड़ती धूल से परेशानी
खुदाई से निकलते समय उड़ रही धूल भी लोगों का इम्तिहान ले रही है। इससे बचने उनको चेहरे को बांधकर निकलना पड़ रहा है। यह तक की बीमारी का मरीज भी बना रही है। जहां देखों वहां पर खुदी सड़कों के कारण चलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
किसान की करंट लगने से मौत
सीहोर। खेत पर पानी देते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले मेंं पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम खुरचनी निवासी किसान बाबूलाल वर्मा 42 वर्ष सोमवार को अपने खेत पर पानी फेरने गया था। इसी दौरान सुबह उसे खेत पर करंट लग गया। किसान को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भोपाल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो